
Anupamaa 10 Jan: गौतम के होश ठिकाने लाएगी अनुपमा, चॉल गिराने पहुंचेंगे बिल्डर के लोग
Anupamaa 10 January 2026: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा और गौतम गांधी के बीच फिर एक बार जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा।
Anupamaa 10 January 2025 Written Update: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में फिर एक बार गौतम गांधी सबके सामने जलील होगा। वसुंधरा कोठारी को भी पाखी और अनुपमा से मुंह की खानी पड़ेगी। सीरियल के शनिवार के एपिसोड की शुरुआत होगी उस सीन से, जिसमें गौतम को आकर प्रार्थना को फूल देते दिखाया जाएगा। गौतम की मौजूदगी भर से प्रार्थना असहज नजर आएगी। अंश तुरंत फॉर्म में आएगा और वो फूल लेकर उन्हें यह कहते हुए फेंक देगा कि प्रार्थना को ये फूल पसंद नहीं हैं।
चॉल गिराने पहुंच गए बिल्डर के लोग
इधर कोठारी मेंशन में यह सब चल रहा होगा और उधर मुंबई में कुछ लोग चॉल के करीब इलाके की पैमाइश कर रहे होंगे। जस्सी उन्हें ये कहते सुन लेगी कि आज जल्द ही जल्द से सभी घर हमें गिराने हैं। जस्सी फौरन मोहल्ले वालों को इकट्ठा कर लेगी। वो लोग सफाई देंगे कि वो तो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं और उन्हें कोर्ट से आदेश है कि ये घर गिराने हैं। माहौल बिगड़ने लगेगा और तब दोनों लोग बड़ी चालाकी से किसी दूसरी चॉल का नाम ले देंगे और जस्सी कहेगी कि ये वो चॉल है ही नहीं जिसका वो नाम ले रहे हैं।
मीता और वसुंधरा को मिलेगा सबक
कोठारी मेंशन में राजा और परी करीब आने लगे हैं और मीता यह बात नोटिस करेगी। मीता मौका पाकर परी को पकड़ लेगी और उसे डरा-धमकाकर कहेगी कि वो राजा से दूर रहे। इस पर अनुपमा जस्सी का हाथ छुड़ाएगी और उसे उसी के अंदाज में समझाते हुए कहेगी कि बच्चों की अपनी मर्जी है कि वो साथ रहें या ना रहें। अनुपमा की वसुंधरा कोठारी से भी तगड़ी बहस हो जाएगी। फिर आएगी गोदभराई की रस्म की बारी, जब वसुंधरा कोठारी कुछ ऐसा कहेगी कि अनुपमा का खून खौल उठेगा।
गौतम के होश ठिकाने लाएगी अनुपमा
वसुंधरा कोठारी यह ऐलान करेगी कि पति कोई भी हो, बच्चा गौतम जी का ही है, तो ऐसे में गोदभराई की रस्म में गौतम जी को अंश के साथ बैठना चाहिए। वसुंधरा के कहने पर गौतम बड़ी बेशर्मी से जाकर प्रार्थना की बगल में बैठने भी लगेगा, और तभी अनुपमा लात मारकर उसकी कुर्सी हटा देगी। गौतम गिर पड़ेगा और तब अनुपमा पानी उठाकर उसके ऊपर डाल देगी और कहेगी, दिन में सपने देखना बंद कर। अनुपमा वसुंधरा को भी लताड़ेगी और तब पराग आकर अपनी मां को समझाएगा कि आप भी कम नहीं हैं। क्यों उन्हें छेड़ती हैं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




