Anupamaa 10 Feb: अनुपमा देगी पराग को यह मशवरा, गौतम गांधी की उलटी गिनती शुरू

Feb 10, 2026 03:02 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupamaa 10 February 2026 Written Update: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि पराग कोठारी गौतम गांधी को बिजनेस से जुड़े फैसलों से बाहर कर देगा।

Anupamaa 10 Feb: अनुपमा देगी पराग को यह मशवरा, गौतम गांधी की उलटी गिनती शुरू

टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि जब ख्याति और अनु एक साथ बैठी लॉबी में स्वेटर बुन रही होंगी, तभी वहां अचानक पराग कोठारी आ जाएगा। पराग कोठारी अपनी समधन से कहेगा कि आपको बात-बात पर डरने और फिक्र करने की जरूरत नहीं है, आप यूं समझिए कि आप अपने ही घर में हैं। इस पर अनुपमा कहेगी कि आपको याद है कि जब आप बापूजी की देखभाल करने के लिए शाह निवास में थे तो आप कितने अनकम्फर्टेबल हुआ करते थे। पराग उस बात को याद करके मन ही मन मुस्कुराएगा।

गौतम गांधी को पराग का अल्टीमेटम

इसके कुछ ही देर बाद वहां पर अंश आएगा और पराग से कहेगा कि उसने हीरों के व्यापार को लेकर एक डील सेट की है और क्या उसमें क्लाइंट के साथ बात आगे बढ़ानी है? पराग इससे पहले कि कुछ कह सके, पीछे से गुजर रहा गौतम गांधी चिल्लाएगा कि कौन सा क्लाइंट और कौन सी डील? इस बारे में फैसला करने से पहले मुझसे क्यों नहीं पूछा? अंश कुछ जवाब दे उससे पहले पराग कोठारी गौतम से कहेगा कि 'तुमसे पूछने की जरूरत नहीं समझी'। गौतम हक्का बक्का रह जाएगा। पराग कहेगा कि तुम उस घर में कुछ ही दिन के मेहमान हो।

अनुपमा सीरियल का एक सीन

अनुपमा देगी पराग को यह मशवरा

पराग कोठारी कहेगा कि जिस पौधे की जड़ ही नहीं जमनी है उसमें पानी देकर क्या ही फायदा। जब तक यहां पर हो, तब तक वो काम करो जो तुम्हें दिया गया है। पराग कोठारी की बात सुनकर गौतम बुरी तरह तिलमिला जाएगा और वहां से चला जाएगा। लेकिन वह दरवाजे के पास खड़ा होकर बातें सुनता रहेगा। उसको जोर का झटका उस वक्त लगेगा जब अनुपमा अपने पोते अंश की तरफ इशारा करते हुए कहेगी कि अगर जमीन पर पड़ा हीरा (अंश) उठाने के लिए झुके ही है, तो फिर लगे हाथ पांव में गढ़ा कांटा (गौतम) को भी निकाल फेंकिए।

बदला लेने की फिराक में गौतम गांधी

अनुपमा की यह बात सुनकर गौतम का खून खौल उठेगा और वह खिसियाता हुआ मन की मन कहेगा कि मैं कांटा नहीं तलवार हूं। मैं चुभूंगा नहीं काटकर रख दूंगा। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर अनुपमा को साफ नजर आने लगा है कि कीर्ति अपने पति पर अत्याचार कर रही है और वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है। सिर पर लगी चोट से लेकर कपिल के बर्ताव तक को अनुपमा नोटिस कर रही है लेकिन बेटी के ससुराल में होने के चलते बहुत कुछ कह नहीं पा रही है। अपकमिंग एपिसोड में आपको यह भी देखने को मिलेगा कि वसुंधरा को यह पता चल जाएगा कि शाह निवास में राजा से काम करवाया जा रहा है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।