Anupamaa 1 May: अपनी मां अनुपमा को 'नीच' कहेगी राही, प्रेम को पत्नी के खिलाफ भड़काएगा गौतम

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa 1 May 2026 Episode Written Update: अनुपमा हमेशा की तरह श्रुति की बातों में आकर अपनी ही मां को बुरा भला कह रही है। उधर वसुंधरा कोठारी और गौतम गांधी ने प्रेम को उसकी ही पत्नी के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया है।

Anupamaa 1 May: अपनी मां अनुपमा को 'नीच' कहेगी राही, प्रेम को पत्नी के खिलाफ भड़काएगा गौतम

Anupamaa 1 May 2026 Episode Written Update: अनुपमा सीरियल के शुक्रवार (1 मई) के एपिसोड की शुरुआत दिग्विजय और अनुपमा के बीच हुई एक बातचीत के साथ होगी। दोनों अपनी-अपनी तकलीफें छिपाने की कोशिश करेंगे। सावी कैफे की ओपनिंग के लिए जाने की तैयारियां शुरू हो जाएंगी और बंकू शाह परिवार के लोगों से मिलने के लिए एक्साइटेड होगा। वजह यह कि जया ने उन सभी की तारीफ की है। इधर शाह निवास में भी कैफे की ओपनिंग पर जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लेकिन जब तोषू और पाखी को यह पता चलेगा तो वो लीला और बापूजी पर भड़क जाएंगे। इस पर हंसमुख शाह साफ कहेगा कि वह कैफे के इनॉगरेशन में जरूर जाएगा।

अपनी मां अनुपमा को नीच कहेगी राही

शाह निवास में इसके अलावा माही और किंजल के बीच फासले घटते नजर आ रहे हैं। हालांकि लीला अभी भी माही को छोटी-छोटी बातों पर यह कहकर ताने मारती है कि वह कोठारी मेंशन में नहीं रह रही है, यह शाह निवास है। इधर कोठारी मेंशन में अलग ही तमाशा चल रहा है। राही अपनी मां अनुपमा को बुरा-भला कह रही होगी जब ख्याति उसे समझाने की कोशिश करेगी कि वह गुस्से में है इसलिए अपनी मां के बारे में गलत सोच रही है। राही अपनी मां को नीच कहेगी और बोलेगी कि वह सिर्फ अपने बारे में सोचती है। राही कहेगी कि अगर अनुपमा ने दखल ना दिया होता तो उसका और अनुज-श्रुति का एक खुशहाल परिवार होता।

गौतम ने प्रेम को किया पत्नी के ही खिलाफ

ख्याति तब राही को समझाती है कि अनुपमा ने उसके लिए कितने त्याग किए हैं। लेकिन राही के कुछ समझ नहीं आती। ख्याति समझाती है कि को ठंडे दिमाग से सोचने की जरूरत है। वह कहेगी कि उसे श्रुति भड़का रही है, लेकिन राही साफ मना कर देगी कि कोई उसे भड़का नहीं रहा है। ख्याति जब कहेगी कि राही को यह तय करने की जरूरत है कि अगर श्रुति के साथ काम करना है तो आध्या बनकर करना है या राही बनकर। लेकिन यह सुनते ही राही चिढ़ जाएगी और उलटा ख्याति को ही सुनाना शुरू कर देगी। उधर वसुंधरा कोठारी और गौतम मिलकर प्रेम को उसकी ही पत्नी के खिलाफ भड़काने में जुटे हुए हैं।

राही को झगड़े के लिए उकसाएगी वसुंधरा

गौतम और वसुंधरा कहेंगे कि राही को अनुपमा की वापसी के बारे में सब कुछ पता था लेकिन उसने बताया नहीं। प्रेम अपना दिमाग नहीं लगाते हुए वसुंधरा और गौतम की बातों में आ जाएगा और अपनी पत्नी पर गुस्सा करने लगेगा। वह राही से कहेगा कि वो अपनी मां के पास ही जाए और उससे पूछे कि क्या उसे बर्बाद करने में कोई कसर रह गई है। वसुंधरा और गौतम भी राही को ही आरोपी ठहराएंगे और कहेंगे कि अनुपमा जी का सपना पूरा नहीं हो सकता, क्योंकि उन्होंने प्रेम का सपना तोड़ा है। अब देखना यह है कि अपकमिंग एपिसोड में हमें क्या एक्शन देखने को मिलता है। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।