Anupamaa 1 June: अनुपमा के लिए आफत बनेगा ये कॉन्ट्रैक्ट, ईशानी को लफंगों से बचाएगा बंकू

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa 1 June 2026 Written Update: अनुपमा की एक नई जीत उसके लिए एक नया सिरदर्द बनती नजर आ सकती है। साथ ही कैफे में कुछ लफंगे आकर जब ईशानी के साथ बदतमीजी करेंगे, तो जानिए वो क्या करेगा।

Anupamaa 1 June: अनुपमा के लिए आफत बनेगा ये कॉन्ट्रैक्ट, ईशानी को लफंगों से बचाएगा बंकू

Anupamaa 1 June 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के सोमवार के एपिसोड की शुरुआत उस कॉन्फ्रेंस के साथ होगी, जिसकी वजह से अनुपमा और दिग्विजय को एक बड़ी डील मिल सकती है। अनुपमा और दिग्विजय मिलकर शानदार प्रेजेंटेशन देंगे और प्रेरणा इसमें उनका पूरा साथ देगी। अपने रेस्त्रां, खाने और बिजनेस प्लान के बारे में बताने के साथ-साथ अनुपमा कॉन्फ्रेंस में बैठे लोगों को अपने हाथ का खाना चखाएगी भी, जिससे खुश होकर वो लोग अनुपमा को यह डील दे देंगे। हालांकि उन्हें इस बात की भी फिक्र होगी कि उनके कागज पूरे नहीं हैं। माना जा रहा है कि प्रेम इन्हीं कागजों का फायदा उठाकर अनुपमा के खिलाफ चाल चलेगा।

अनुपमा को मिलेगा नया कॉन्ट्रैक्ट

तीनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेरणा 'लव यू जिंदगी' कैफे में फोन करके सबको यह बता देगी कि उन्हें बिजनेस डील मिल गई है। जब अनुपमा और दिग्विजय वापस लौटेंगे तो सभी उनका ग्रैंड वेलकम करेंगे। उधर श्रुति नफरत की आग को हवा देते हुए प्रेम को अनुपमा और उसकी टीम के खिलाफ और भड़काएगी। जब राही बीच में दखल देने की कोशिश करेगी तो प्रेम उसे रोक देगा और कहेगा कि श्रुति जी सही कह रही हैं। प्रेम अपनी जीत के लिए किसी भी हद तक जाने को डेस्परेट नजर आएगा, इसी बीच सामने वाले कैफे से जश्न की आवाजें आने लगेंगी।

प्रेम की नफरत को हवा देगी श्रुति

प्रेम को पता चलेगा कि 'लव यू जिंदगी' कैफे को नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है। श्रुति प्रेम की नफरत को भड़काते हुए कहेगी कि यह कॉन्ट्रैक्ट अनुपमा को प्रेरणा की वजह से मिला है। क्योंकि पहले यह कॉन्ट्रैक्ट उन्हें मिलने वाला था। श्रुति कहेगी कि अनुपमा ने पहले बड़ी चालाकी से प्रेरणा को चुराया और फिर उसके जरिए यह कॉन्ट्रैक्ट चुरा लिया, जो कि पहले उन्हें मिलने वाला था। इधर प्रेम हमेशा की तरह खिसियाता बिलबिलाता नजर आएगा और उधर अनुपमा के कैफे में धमाकेदार जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान दिग्विजय सभी को गाना सुनाएगा, सभी झूमेंगे और गाएंगे। आज के ही एपिसोड में एक और ट्विस्ट देखने मिलेगा।

ईशानी को लफंगों से बचाएगा बंकू

होगा यह कि कुछ बदतमीज लड़के कैफे में आ जाएंगे और वो ईशानी को छेड़ने लगेंगे। ईशानी जब ऑर्डर लेने जाएगी तो ये लड़के न सिर्फ बहुत घटिया तरह से बात करेंगे बल्कि एक तो उसका हाथ भी पकड़ लेगा। बंकू से यह सब देखा नहीं जाएगा और वह बीच में आकर इन लड़कों से भिड़ जाएगा। बंकू न सिर्फ इन लड़कों की पिटाई कर देगा, बल्कि उन्हें बिना देर किए रेस्त्रां से बाहर निकाल देगा। ईशानी को यह बात बहुत अच्छी लगेगी और उसके दिल में बंकू के लिए एक अलग जगह बन जाएगी। अब आगे क्या होगा? प्रेम की नफरत क्या मोड़ लेगी और बंकू-ईशानी की लव स्टोरी किस तरह आगे बढ़ने वाली है, जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।