Anupamaa 06 March: प्रेम पर नजर रखती है प्रेरणा, अनुपमा काे नहीं आने देती है अपने पास

Mar 06, 2026 11:50 am IST
Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान

Anupamaa Today's Episode: ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में प्रेरणा सबसे पहले प्रेम से रंग लगवाने की जिद पकड़ लेती है और अनुपमा से हर वक्त दूर भागती रहती है।

Anupamaa 06 March: प्रेम पर नजर रखती है प्रेरणा, अनुपमा काे नहीं आने देती है अपने पास

Anupamaa 06th March Episode: ‘अनुपमा’ के 6 मार्च के एपिसोड में अनु सबसे पहले अनुज को होली की शुभकामनाएं देती है। फिर वह अपने परिवार के साथ कोठारी हाउस जाती है। मोटी बा और परिवार के अन्य सदस्य श्रीनाथ जी के साथ होली खेलते हैं और प्रार्थना की बेटी की पहली होली सेलिब्रेट करते हैं। होली के दिन को स्पेशनल बनाने के लिए प्रेम और राही, राधा-कृष्ण बनते हैं और डांस करते हैं। डांस करते वक्त दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते हैं।

राही और प्रेम ने एक-दूसरे को लगाया रंग

राही और प्रेम को एक-दूसरे को रंग लगाते देख प्रार्थना कहती है, ‘कृष्ण बनकर तुमने सबसे पहले राही को रंग लगाया। अब जब तुम प्रेम बनोगे तो मैं सबसे पहले रंग मुझे लगाओगे। सिर्फ और सिर्फ मुझे।’ इसके बाद सब रंग वाली होली खेलने जाते हैं। तोषू अपने लिए ठंडाई में भांग मिलाता है, लेकिन पराग और अनिल भी वो वाली ठंडाई पी लेते हैं। वहीं अनुपमा हर पल अनुज को याद करती है।

ये भी पढ़ें:
YRKKH 05 March: मायरा की नफरत देख टूटी अभिरा,अरमान के सामने एक्सपोज हुईं दादी-सा

अनुपमा से दूर भागती है प्रेरणा

इसी बीच अनुपमा की नजर प्रेरणा पर पड़ती है। अनुपमा, प्रेरणा को पर्दाें के पीछे छिपता देख हैरान रह जाती है। वह प्रेरणा से कहती है, ‘इधर आ तुझे गले लगाकर रंग लगाती हूं।’ प्रेरण मना करती है। अनुपमा रंग लेकर प्रेरणा के पीछे भागती है, लेकिन प्रेरणा बचकर निकल जाती है। अनुपमा दंग रह जाती है। अनुपमा सोचती है, ‘शायद इसे होली पसंद नहीं है।’ पीछे से राही भागकर अनुपमा के पास आती है। दोनों एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं।

ये भी पढ़ें:
अनुपमा में होगी नईं एंट्री, पुराना दुश्मन या नया दोस्त! कौन है यह शख्स?

राही काे अपनी होली का किस्सा बताती है अनुपमा

अनुपमा, राही को अपनी और अनुज की पहली होली का किस्सा बताती है। राही हंसने लगती है और अनुज को याद करती है। दोनों मिलकर अनुज को होली की शुभकामनाएं देते हैं। इसके बाद अनुपमा, प्रेरणा को ढूंढने लगती है। वहीं प्रेरणा, प्रेम को रंग लगाने का मौका ढूंढ रही होती है। इसी बीच सब होली के गानाें पर डांस करना शुरू कर देते हैं।

आगे क्या होगा?

अनुपमा को पता चल जाएगा कि प्रेरणा, प्रेम से प्यार करने लगी है। इतना ही नहीं, उसे ये भी पता चल जाएगा कि प्रेम और प्रेरणा के बीच दिल्ली में क्या हुआ था। प्रेम, अनुपमा को विश्वास दिलाने की कोशिश करेगा कि उसके मन में प्रेरणा के लिए कुछ नहीं है।

ये भी पढ़ें:
प्रेरणा को रंगे हाथों पकड़ेगी अनुपमा, प्रेम से करेगी सवाल,होगी इस एक्टर की एंट्री

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख