Anupama Twist: भारती की खुशियाें को नजर लगाएगी ईशानी, चारों तरफ से घिरेगी अनुपमा

Dec 19, 2025 05:21 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama Upcoming: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में रजनी, भारती के लिए शगुन लेकर आएगी। इसी बीच ईशानी कुछ ऐसा करेगी जिसकी वजह से भारती की खुशियों को नजर लग जाएगी।

Anupama Twist: भारती की खुशियाें को नजर लगाएगी ईशानी, चारों तरफ से घिरेगी अनुपमा

स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ का नया प्रोमो आया है। प्रोमो की शुरुआत में रजनी, भारती के लिए शगुन लेकर पूर्वी छाया चॉल आती है। वह भारती के सिर पर चुनरी उठाती है और उसे बहुत सारे गहने देती है। रजनी कहती है, ‘ये सब मुझे मेरी सास ने दिया था और अब मैं अपनी बहू को दे रही हूं।’ भारती खुश हो जाएगी। इसके बाद सरिता ताई, अनुपमा को बताएगी कि उसके घर में स्टील का लॉकर है। अनुपमा सारे गहने सरिता ताई के घर पर रख देगी।

अनुपमा की खुलेगी नींद

जब सरिता अपने लॉकर में गहने रखकर चाबी छिपा रही होगी तब ईशानी देख लेगी। रात में ईशानी, सरिता ताई के घर जाएगी और भारती के गहनों को चुराने की कोशिश करेगी। इसी बीच, अनुपमा की नींद खुलेगी। अनुपमा को पता चल जाएगा कि ईशानी घर पर नहीं है। अब आगे क्या होगा? क्या ईशानी गहने चुरा लेगी? क्या अनुपमा, ईशानी को रोक लेगी?

अनुपमा

चौतरफा घिरेगी अनुपमा

अनुपमा की जिंदगी में चारों तरफ से परेशानियां आएंगी। भारती की शादी अनुपमा ने अपनी जिम्मेदारी पर फिक्स की है। चॉल वालों ने अनुपमा को अपने घर की पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी है। एक तरफ, रजनी अपने फायदे के लिए अनुपमा के साइन किए हुए पेपर्स को बदलने और भारती का इस्तेमाल कर अनुपमा को ब्लैकमेल करने का प्लान बना रही है। दूसरी तरफ, ईशानी, भारती की और गौरत, राही की जिंदगी खराब करने की प्लानिंग कर रहा है। अब सवाल यह उठता है कि अनुपमा कहां-कहां और क्या-क्या संभालेगी?

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;