Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama Spoiler New Promo People to request Anu Will Get betrayed by childhood friend
Anupama Spoiler: अनुपमा से यह विनती करेंगे चॉल वाले, क्या बचपन की दोस्त को धोखा देगी रजनी?

Anupama Spoiler: अनुपमा से यह विनती करेंगे चॉल वाले, क्या बचपन की दोस्त को धोखा देगी रजनी?

संक्षेप:

Anupama Spoiler New Promo: अनुपमा सीरियल का नया स्पॉयलर अलर्ट जारी कर दिया गया है और इसमें दिखाया गया है कि गौतम गांधी अपने दोस्त के साथ रजनी को रिश्वत ऑफर करने चला जाएगा।

Nov 23, 2025 04:15 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी अब गौतम गांधी और उसके दोनों परिवारों से बदले की दिशा में आगे बढ़ रही है। शुरुआत वो दोनों परिवारों को आपस में भिड़वाने के साथ करेगा। गौतम गांधी ने जब पराग कोठारी को यह मशवरा दिया कि उसे मुंबई में प्रॉपर्टी का बिजनेस शुरू करना चाहिए, तो पराग को बिलकुल अंदाजा नहीं था कि गौतम के दिमाग में क्या चल रहा है। शो के रविवार के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजनेता रजनी ताई देसाई अनुपमा के बचपन की दोस्त निकलेगी लेकिन क्या वो उसका साथ देगी या फिर धोखा?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनुपमा से यह विनती करेंगे चॉल वाले

शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सभी चॉल वाले मिलकर अनुपमा के पास जाएंगे और उससे विनती करेंगे कि वो अपनी दोस्त रजनी से कहे कि वो यह चॉल ना टूटने दे। सभी लोग अनुपमा से कहेंगे, "हम सब आपके पास बहुत उम्मीद लेकर यहां आए हैं। आप रजनी ताई को इतनी अच्छी तरह जानती हैं। यह चॉल अगर टूट गई तो हम सब बिछड़ जाएंगे।" डांस रानीज भी अनुपमा से विनती करेंगी कि ताई प्लीज आप उनसे बात कीजिए ना। लेकिन अनुपमा दिलासा देगी और कहेगी कि वो रजनी की बात पर भरोसा रखें।

गौतम देगा रजनी ताई को मोटी रिश्वत

प्रोमो में दिखाया गया है कि इधर सभी अनुपमा से विनती कर रहे होंगे और उधर गौतम गांधी अपनी दोस्त के साथ रजनी के पास पहुंच जाएगा और उसे एक कॉन्ट्रैक्ट दिखाते हुए कहेगा, "आपकी इजाजत के बिना हम कंस्ट्रक्शन शुरू नहीं कर सकते। आप इजाजत दीजिए। आपका हिस्सा और बढ़ जाएगा। आपको इस डील का 50% हिस्सा मिलेगा।" गौतम और उसका दोस्त रजनी की तरफ डॉक्यूमेंट खिसका देंगे और इस बीच रजनी के चेहरे पर असमंजस के भाव देखे जा सकते हैं।

क्या अनु को धोखा देगी उसकी दोस्त?

उधर अनुपमा सभी लोगों को समझाते हुए कहेगी, "रजनी जी ने कहा है ना कि वो खुद नहीं चाहतीं कि यह चॉल टूटे।" तब चॉल वाले अनुपमा से कहेंगे कि नेता लोगों के कहने में और करने में फर्क होता है। आगे जाकर वो अपनी बात से पलट गईं तो? यह सवाल अनुपमा को सोचने पर मजबूर कर देगा। अब देखना यह होगा कि क्या अनुपमा को एक्शन लेगी? अगर नहीं तो क्या रजनी ताई का फैसला चॉल वालों के पक्ष में होगा या फिर उनके विरोध में। साथ ही गौतम की इस चाल का शाह और कोठारी परिवार पर क्या असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:अनुपमा के बचपन की दोस्त निकली रजनी, वसुंधरा की साजिश का शिकार होगी राही
ये भी पढ़ें:फैमिली वीक के बाद घर में हुईं टॉप 3 फाइट, सलमान के सामने ही भिड़ गए ये 2 खिलाड़ी
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।