
Anupama Spoiler: तोषू को लेकर कोठारी निवास पहुंचेगी परी, दोनों परिवारों में भिड़ंत के बन रहे संयोग
Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि परी अपने पिता तोषू को लेकर कोठारी मेंशन पहुंच जाएगी।
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि गुस्से में आग बबूला परी अपने पिता को लेकर कोठारी मेंशन चली जाएगी। दोनों परिवारों में जोरदार टक्कर होने की आशंका है। सीरियल में मंगलवार को दिखाया गया कि वसुंधरा कोठारी साफ कर देगी कि तलाक होना तय है। इसी बात पर परी को बहुत गुस्सा आ जाएगा, क्योंकि तब तक परी और उसके परिवार के सभी बड़े कई बार माफी मांग चुके होंगे।

तोषू को लेकर कोठारी निवास पहुंचेगी परी
शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि शाह परिवार में सभी लोग एक साथ बैठे होंगे जब ईशानी दौड़ती हुई आएगी और बताएगी कि परी और तोषू साथ में कोठारी मेंशन गए हुए हैं। यह सुनते ही शाह परिवार में खलबली मच जाएगी और लीला कहेगी कि जल्दी ही राही को फोन करके उन्हें रोकने को कहे। अनुपमा फोन करेगी भी, लेकिन दिक्कत यह होगी कि राही आरती कर रही होगी और वह फोन नहीं उठा पाएगी। उधर परी और तोषू कोठारी मेंशन की तरफ बढ़ रहे होंगे और इधर हालात काबू से बाहर होते दिखेंगे।
दोनों परिवारों में भिड़ंत के बन रहे संयोग
जहां एक तरफ यह सब चल रहा होगा वहीं दूसरी तरफ यह भी दिखाया गया है कि राही ने कॉल करके अपनी मां को गौतम की हरकत के बारे में बताया होगा। राही बताएगी कि अंश ने गौतम को फोन पर बातें करते सुना है। वो कंपनी में फिर से घपला कर रहा है। राही कहेगी कि यह बात मोटी बा और पराग को बताना जरूरी है, लेकिन अनुपमा समझाएगी कि कोई हड़बड़ी ना करे और धैर्य से काम ले। लेकिन राही जल्द से जल्द यह बात घरवालों तक पहुंचाने की जिद पर अड़ी होगी। देखना होगा कि आगे क्या होगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


