Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama Spoiler Alert in Hindi Will Parg Kothari Save Raahi Mother
Anupama Spoiler: क्या जिंदा जल जाएगी अनुपमा? बेटी की जीत या इंसानियत, किसे चुनेगा पराग?

Anupama Spoiler: क्या जिंदा जल जाएगी अनुपमा? बेटी की जीत या इंसानियत, किसे चुनेगा पराग?

संक्षेप:

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा को जब उस कमरे से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं दिखेगा तो वह फायर अलार्म का सहारा लेने की सोचेगी, लेकिन इससे हालात और भी खराब हो जाएंगे, क्योंकि कमरे में आग लग जाएगी।

Wed, 10 Sep 2025 02:16 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में डांस कॉम्पटिशन का फिनाले चल रहा है और इस बीच इतने सारे ट्विस्ट आ रहे हैं कि दर्शक हर एपिसोड में दांतों तले उंगलियां दबाए बैठे हैं। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है जिसमें दिखाया गया है कि पराग कोठारी जब बैकस्टेज गैलरी में अपने एक्स दामाद गौतम को खुशी ने अकेले नाचते हुए देखेगा तो उसे शक हो जाएगा कि कुछ गड़बड़ है। पराग को जब अनुपमा के गायब होने के बारे में पता चलेगा तो ख्याति-वसुंधरा और बाकियों कि खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ख्याति और वसुंधरा की खुशी का नहीं ठिकाना

पाखी और माही सोचेंगी कि शायद अनुपमा डरकर कहीं भाग गई है। उधर जस्सी और सरिता को लगेगा कि शायद अनुपमा ने उन्हें धोखा दे दिया है। वसुंधरा कोठारी और ख्याति सोच रही होंगी कि चाहे अनुपमा जहां भी गई है, कम से कम इस बहाने जीत तो उनकी ही हो रही है। लेकिन पराग कोठारी इसी उधेड़बुन में लगा होगा कि आखिर फिनाले से ठीक पहले अनुपमा गई कहां। वह गौतम के खुशी से नाचने वाली बात के बारे में सोचने लगेगा, उसे लगेगा कि कहीं गौतम ने ही तो कुछ नहीं किया है।

अनुपमा करेगी बाहर निकलने की खूब कोशिश

इधर सभी अनुपमा की तलाश में लगे होंगे और उधर राही बेशर्मों की तरह जाकर स्टेज पर खड़ी हो जाएगी। शो का होस्ट अनाउंस करेगा कि अनुपमा के पास स्टेज पर वापस आने के लिए अब सीमित वक्त ही बचा है। अनुपमा उधर जिस कमरे में बंद होगी वहां उसे स्टेज पर की जा रही अनाउंसमेंट साफ सुनाई दे रही होगी। वह दिमाग लगाएगी कि अगर वो किसी तरह से कमरे में लगा फायर अलार्म जला दे तो सबको पता चल जाएगा कि वह इस कमरे में बंद है। अनुपमा एक कपड़े पर आग लगाकर उसे छड़ी के सहारे फायर अलार्म पर दिखाएगी।

क्या अनुपमा की जान बचाएगा पराग कोठारी?

लेकिन किस्मत इतनी खराब होगी कि वो फायर अलार्म ही खराब निकलेगा। अलार्म तो नहीं बजेगा, उलटा कमरे में आग लग जाएगी। अनुपमा बुरी तरह घबरा जाएगी और दरवाजे पर हाथ पकटना शुरू कर देगी। इस दौरान गैलरी में घूम रहा पराग ध्यान देगा कि सामने वाले कमरे के दरवाजे के नीचे से धुआं निकल रहा है। वह दरवाजे पर किसी के हाथों को भी नोटिस करेगा, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या पराग अपनी बेटी राही की जीत को चुनेगा या फिर अनुपमा की जान बचाएगा। शो के अपकमिंग एपिसोड के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।