Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama Spoiler Alert in Hindi Vasundhara to Know Maahi Truth Mahaepisode to Bring Maha Twists
Anupama Spoiler: वसुंधरा के सामने आएगा माही का सच, भाईदूज के महाएपिसोड में आएगा महाट्विस्ट

Anupama Spoiler: वसुंधरा के सामने आएगा माही का सच, भाईदूज के महाएपिसोड में आएगा महाट्विस्ट

संक्षेप:

Anupama Spoiler Alert: भाईदूज एपिसोड में अंश अपनी बहन माही से टीका करवाने से इनकार कर देगा और कहेगा कि मेरी एक ही बहन है, उसने टीका कर दिया बस इतना काफी है।

Sat, 1 Nov 2025 03:32 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशानी और परी का सच सामने आने के बाद धीरे-धीरे चीजें सेटल डाउन होना शुरू करेंगी। अनुपमा धीरे-धीरे अपने परिवार में सब कुछ ठीक करना शुरू करेगी। पाखी और तोषू से शुरू करके ईशानी-परी और परिवार के बाकी सदस्यों के बीच धीरे-धीरे फिर से सब कुछ ठीक होने लगेगा, लेकिन फिर आएगी भाई दूज की घड़ी और सबकी नाराजगियां सामने आने लगेंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तोषू-पाखी के बीच बिगड़ेगा माहौल

तोषू अपनी बहन पाखी से भाई दूज करवाने से मना कर देगा। वह कहेगा, "मुझे इससे कोई टीका नहीं करवाना है।" दरअसल तोषू अपनी बहन से इसलिए नाराज होगा, क्योंकि पाखी की बेटी ईशानी की वजह से परी की जिंदगी खराब होने की कगार पर है। लेकिन अनुपमा किसी तरह करके दोनों को मनाएगी और दोनों भाई दूज का त्यौहार मनाएंगे, लेकिन असली ट्विस्ट तो कोठारी मेंशन में आएगा।

अंश करेगा टीका करवाने से इनकार

इधर शाह निवास में सभी अंश के आने का इंतजार कर रहे होंगे और उधर अंश दूसरी ही उलझन में फंस जाएगा। शाह निवास में परी कहेगी का अंश नहीं आएगा, लेकिन अनुपमा जोर देकर कहेगी कि अंश जरूर आएगा। इधर सभी अंश का इंतजार कर रहे होंगे और उधर अंश राही से टीका करवाने के बाद माही से टीका नहीं करवाएगा। वह टीका करवाने से साफ इनकार कर देगा तो माही पूछेगी- मैंने ऐसा क्या किया है? इस पर अंश कहेगा, "तू अपने ही भाई का करियर बर्बाद करने पर लगी हुई है?"

अंश सबके सामने लाएगा माही का सच

तब पराग पूछेगा कि माही भला ऐसा क्यों करेगी? जवाब में अंश चिल्लाकर कहेगा, "क्योंकि यह गौतम से प्यार करती है, शादी करना चाहती है उससे।" यह सच सामने आते ही कोठारी मेंशन की दीवारें हिल जाएंगी। अब देखना यह होगा कि वसुंधरा कोठारी और पराग कोठारी इस सिचुएशन को किस तरह हैंडल करते हैं। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए लिए जुड़े रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

ये भी पढ़ें:ईशानी क्यों कर रही थी राजा को ब्लैकमेल? अनुपमा के सामने खुलेगा यह शॉकिंग राज
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।