Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama Spoiler Alert in Hindi Rajni to tell her truth Fashion show to get organized
Spoiler Alert: अनुपमा को अपना दर्द बताएगी रजनी, परी के लिए आयोजित होगा फैशन शो!

Spoiler Alert: अनुपमा को अपना दर्द बताएगी रजनी, परी के लिए आयोजित होगा फैशन शो!

संक्षेप:

Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि रजनी अपनी बचपन की दोस्त को अपने दिल की तकलीफ बताएगी।

Dec 01, 2025 02:28 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल अनुपमा में सोमवार को दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। प्रेम और राही जब एक पार्क में बैठे होंगे तब राही बताएगी कि कैसे उसे माही की बहुत फिक्र होती है कि कहीं गौतम उसके साथ वही सब ना करने लगे, जो वह प्रार्थना के साथ कर रहा था। लेकिन प्रेम उसे समझाएगा कि गौतम और माही की जोड़ी बिलकुल सही है। क्योंकि अगर गौतम कुछ करेगा तो माही भी चुप नहीं बैठेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सामने आएगा रजनी का दर्द

अनुपमा उधर जब अपनी दोस्त रजनी के घर पहुंचेगी तो वहां की सजावट और शौहरत देखकर दंग रह जाएगी। रजनी की जिंदगी बहुत आलीशन है, लेकिन वो अपने दिल में कितने दर्द दबाए बैठी है, यह अनुपमा को उसके साथ वक्त बिताकर पता चलेगा। रजनी बताएगी कि वह खुद को कितना खाली महसूस करती है। वो बताएगी कि उसके बच्चे उसे प्यार नहीं करते और कैसे जब वो घर लौटती है तो कोई उसका इंतजार नहीं कर रहा होता है।

परी के लिए होगा फैशन शो

अनुपमा अपनी दोस्त को हिम्मत देगी और बातों-बातों में उसे एक ऐसा आइडिया सूझेगा, जिसके जरिए वो अपनी बेटी परी की मदद करने का तय करेगी। अनुपमा तय करेगी कि वो अपनी मोहल्ले की औरतों को परी के बनाए डिजाइन पहनाकर उन्हें फ्लॉन्ट करेगी। अनुपमा तय करेगी कि इससे ना सिर्फ परी को हिम्मत मिलेगी, बल्कि मोहल्ले की औरतों को भी अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। लेकिन क्या गौतम गांधी के रहते यह फैशन शो आयोजित हो पाएगी। जल्द ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें:KSBKBT 2: मिहिर की सारी प्रॉपर्टी ले लेगी तुलसी, रंगनाथन खोलेगा नोयोनिका का सच
ये भी पढ़ें:तुलसी ने बढ़ाईं मिहिर की मुश्किलें, अंगद के साथ होगा यह अजीब इत्तेफाक
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।