Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama Spoiler Alert in Hindi Rajni Desai to Offer New Deal to Anu but Refused
Spoiler Alert: अनुपमा को रजनी देगी यह नया ऑफर, दुबई में घर और आलीशान रिटायरमेंट

Spoiler Alert: अनुपमा को रजनी देगी यह नया ऑफर, दुबई में घर और आलीशान रिटायरमेंट

संक्षेप:

Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में फिर एक बार रजनी देसाई और अनुपमा की टक्कर देखने को मिलेगी।

Jan 26, 2026 05:21 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि जब अनुपमा कोर्ट से लौट रही होगी तो रास्ते में उसे रजनी देसाई मिल जाएगी। रजनी पहले तो अनुपमा की हालत पर तरस खाएगी और फिर उसे एक नई डील ऑफर करेगी। रजनी कहेगी कि पुलिस, कोर्ट-कचहरी हर जगह से वह ठुकराई जाएगी। रजनी कहेगी कि तू बेकार कोशिश कर रही है अनुपमा। बेकार में इन चॉल वालों का साथ दे रही है। रजनी कहेगी कि यह तेरी लड़ाई है ही नहीं अनुपमा, तू क्यों परेशान हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनुपमा को दुबई में घर दिलाने का ऑफर देगी रजनी

अनुपमा रजनी की बातें चुपचाप सुन लेगी और फिर रजनी वो बात कहेगी जो सुनकर दर्शक शॉक्ड रह जाएंगे। रजनी अपने बचपन की दोस्त अनुपमा को हाथ मिलाने का ऑफर देगी। वह कहेगी कि इन चॉल वालों के साथ रहकर तुझे क्या ही मिलेगा। मेरे साथ हाथ मिला ले। रजनी कहेगी कि मैं तुझे इस बिल्डिंग से कहीं बड़ा घर दूंगी। बल्कि मैं तुझे दुबई में एक आलीशान घर दूंगी। रजनी कहेगी कि हमें अपनी उम्र का भी तो सोचना पड़ेगा। तेजी जिंदगी चैन से कटेगी। लेकिन अनुपमा रजनी की सभी बातों पर खामोश रहेगी और फिर उसे करारा जवाब देगी।

अनुपमा के आगे पस्त पड़ेंगे रजनी देसाई के हौसले

रजनी जब कहेगी कि आखिर तू क्या सोच रही है? क्यों चुप खड़ी है? तो अनुपमा कहेगी कि इतनी देर में तूने मुझे इतनी सारी उपाधियां दे डालीं। मैं तो सोच रही थी कि आखिर इतनी बड़ी नेता अभी मेरे साथ यहां सड़क पर क्या कर रही है। अनुपमा कहेगी कि पता है तू यहां क्यों खड़ी है और मुझे यह सब ऑफर क्यों दे रही है? क्योंकि तू मुझसे डर गई है। रजनी खुद को साबित करते हुए कहेगी कि उसे डरने की क्या जरूरत है? वह इतनी बड़ी राजनेता है! तो अनुपमा उससे कहेगी कि जब दुनिया को उसकी सच्चाई पता चल गई तो उसका क्या हाल होगा। अनुपमा की बातें सुनकर रजनी बुरी तरह बौखला जाएगी।

ये भी पढ़ें:अनुपमा की वजह से खतरे में राही-प्रेम का रिश्ता, वसुंधरा चलेगी यह नई चाल
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।