Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama Spoiler Alert in Hindi Raahi and Jassi to Compete in Wedding Pakhi to Provoke
Anupama Spoiler: अनुपमा की बेटी को भड़काएगी पाखी, अंश की शादी में भिड़ेंगी जस्सी और राही

Anupama Spoiler: अनुपमा की बेटी को भड़काएगी पाखी, अंश की शादी में भिड़ेंगी जस्सी और राही

संक्षेप:

Anupama Spoiler Alert in Hindi: अंश और प्रार्थना की शादी का एपिसोड कई ट्विस्ट लेकर आने वाला है, फिनाले में एक दूसरे से टकराने जा रही दोनों टीमें अंश की शादी में एक दूसरे के सामने होंगी।

Wed, 6 Aug 2025 03:20 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि राही, माही और परी अपने भाई की शादी में पहुंच जाएंगी। ख्याति पहले ही यह फरमान सुना चुकी है कि कोठारी परिवार की कोई भी बहू अंश-प्रार्थना की शादी में नहीं जाएगी, लेकिन वो इस शादी में किस तरह पहुंचेंगी इस सवाल का जवाब तो हमें अपकमिंग एपिसोड में ही मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंश की शादी में आएंगे कई सरप्राइज

सीरियल के बुधवार के एपिसोड में दिखाया गया है कि शादी की तैयारियां हो रही होंगी और अंश-प्रार्थना समेत सभी लोग वहां मौजूद होंगे जब गलती से सरिता ताई के मुंह से निकल जाएगा कि उन्होंने अंश और प्रार्थना के लिए सरप्राइज प्लान किया है। जस्सी और बाकी लड़कियां सरिता ताई को उनके बड़बोला होने के लिए टोकेंगी। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि सरप्राइज क्या है, तो ऐसे में यह भी अभी तक एक मिस्ट्री है।

अनुपमा को फिर बेइज्जत करेगी राही

लेकिन इतना साफ है कि अंश और प्रार्थना की शादी में कई धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं, एक तरफ जहां 'डांस रानीज' सबको सरप्राइज देंगी, वहीं दूसरी तरफ राही, माही और परी भी अचानक से आकर सभी को हैरान कर देंगी। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि राही और प्रेम को दरवाजे पर देखकर अनुपमा फौरन उस तरफ बढ़ेगी और खुशी से चहक उठेगी कि मेरी बेटी दामाद आ गए, लेकिन राही उन्हें वहीं रोक देगी और कहेगी कि मैं यहां सिर्फ अपने भाई की शादी में आई हूं।

अंश की शादी में होगा डांस मुकाबला

पाखी, राही, माही और परी सभी एक साथ बैठी होंगी। पाखी तब राही को भड़काएगी और कहेगी कि मम्मी रिश्ते बनाने में माहिर है, देखो जस्सी और बाकी सभी लड़कियों को कैसी अपनी सगी बेटियों जैसा ट्रीट कर रही हैं। यह सुनकर राही जान बूझकर जस्सी के पंगा लेने की कोशिश करेगी और जस्सी भी पीछे कहां रहने वाली होगी। वहीं पर एक डांस कॉम्पटिशन शुरू हो जाएगा जिसमें जस्सी की टीम और राही की टीम एक दूसरे से टकराएंगी। लेकिन इस कॉम्पटिशन में और कौन से पेंच आएंगे, यह तो वक्त ही बताएगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।