
Anupama Spoiler: माही बताएगी बहन को अपने इरादे, क्यों कर रही है गौतम गांधी से शादी?
Anupama Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशानी के दोषी को अपने कर्मों की सजा मिलेगी, और माही अपनी बहन को अपने इरादे बताएगी।
टीवी सीरियल अनुपमा में आगे कहानी काफी पेचीदा होने वाली है। वसुंधरा कोठारी अपने स्वार्थ के चक्कर में अपनी बहू माही को नर्क में धकेलने को तैयार हैं। वो अपने बिजनेस को चलाते रहने के लालच में माही की शादी गौतम गांधी से कराने जा रही हैं। लेकिन इसमें माही की पूरी-पूरी रजामंदी है। शो में आप आगे देखेंगे कि माही अपनी बहन राही के साथ बातचीत में उसे बताएगी कि उसने क्यों गौतम से शादी करने का फैसला किया है। दरअसल माही हर हाल में अपनी बहन को नीचा दिखाना चाहती है।

माही बताएगी राही को अपने इरादे
माही बताएगी कि गौतम गांधी से शादी करके वो कोठारी मेंशन में वसुंधरा कोठारी की लाडली बन जाएगी। वो बताएगी कि इस तरह उसके और उसके पति के नाम पर सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी होगी और बिजनेस में भी उसका सबसे ज्यादा हक होगा। माही अपनी बहन को बताएगी कि राही और उसका पति सिर्फ रेस्त्रां में कल्छी चलाते रह जाएंगे और वो कोठारी मेंशन पर राज करेगी। राही उसे समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन माही उसकी एक नहीं सुनेगी। शो में आगे और भी कई ट्विस्ट आपको देखने मिलेंगे।
वरुण को मिलेगी कर्मों की सजा
अनुपमा की बेटी ईशानी को ब्लैकमेल करने वाला लड़का वरुण उसके मोहल्ले में पोस्टर लगाने आएगा तो उसे अंदाजा नहीं होगा कि यहां पर अनुपमा उसका इंतजार कर रही है। अनुपमा इस लड़के को पकड़ लेगी और उस पर थप्पड़ों की बारिश कर देगी। वो पुलिस को बुलाने के लिए फोन करेगी और उसके घरवालों को भी फोन करके बताएगी कि वो क्या कर रहा था। लेकिन इस बीच पूरा मोहल्ला जमा हो जाएगा और जाने-अनजाने ईशानी के साथ क्या हुआ है, यह बाकी लोगों को भी पता चल जाएगा।
वापस मुंबई लौट जाएगी अनुपमा?
अब देखना यह होगा कि ईशानी को क्या आगे इस वजह से कुछ और खामियाजे तो नहीं भुगतने पड़ेंगे? अगर हां, तो क्या फिर एक बार ईशानी और उसकी बेटी पाखी सारा ठीकरा अपनी मां पर फोड़ देंगी? या फिर कुछ और ही ट्विस्ट आएगा। साथ ही यह भी देखना होगा कि क्या अनुपमा ईशानी और परी वाला मामला निपटने के बाद वापस मुंबई लौटेगी या नहीं? शो में आगे और कौन से ट्विस्ट आने वाले हैं, जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




