
Anupama Spoiler: अनुपमा की दहाड़ से गूंजेगा कोठारी निवास, गौतम और राही का भी आएगा नंबर
Anupama Spoiler Alert: अनुपमा अपने बेटे तोषू को घर से निकाल बाहर करेगी और उधर कोठारी मेंशन में जाकर गौतम गांधी और ख्याति का सच भी सबके सामने लाएगी।
अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अनुपमा और कोठारी परिवार के बीच चीजें काफी वक्त से खराब रही हैं, लेकिन कभी वो अपनी बेटी की वजह से तो कभी रिश्तों की वजह से खामोश रह गई। लेकिन अब जब उसके गुस्से का ज्वालामुखी फूटेगा तो इसके लावा की चपेट में उसकी बेटी भी समा जाएगी। अनुपमा का बेटा तोषू जब अपनी जान बचाने के लिए अपनी मां के पास पहुंचेगा तो डर के मारे वो यह बता देगा कि उसे मालूम था कि उसकी मां ड्रेसिंग रूम में बंद है, लेकिन पैसे कमाने के लिए उसने यह सच किसी को नहीं बताया।

तोषू की वजह से फंसेगा पराग का दामाद
जब उस पर आरोप लगेगा कि उसने ही अपनी मां को उस कमरे में बंद किया होगा तो खुद को बचाने के लिए वो गौतम का नाम बता देगा और सभी को वो वीडियो भी दिखा देगा जिसमें गौतम स्वीपर को पैसे दे रहा होगा। अनुपमा गुस्से में आग बबूला हो जाएगी और अपने बेटे तोषू को जोरदार थप्पड़ मारेगी। इसके बाद वह गणपति विसर्जन वाले दिन ही सबका हिसाब करने का फैसला करेगी। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा सीधी कोठारी मेंशन जा पहुंचेगी और वहां उसकी मुलाकात पराग से होगी।
गौतम के साथ राही का भी आएगा नंबर
पराग जब पूछेगा कि आप अचानक यहां कैसे तो अनुपमा कहेगी कि कुछ बात करनी है। पराग जब पूछेगा क्या बात तो वह कहेगी कि सबके सामने बात करनी है। अनुपमा सभी को उनके कमरे से आवाज देकर बुलाने की बजाए पूजा में रखा शंख उठाएगी और जोर से बजा देगी। पूरा कोठारी परिवार वहां इकट्ठा हो जाएगा और तब अनुपमा गौतम के साथ-साथ अपनी बेटी राही की भी क्लास लेगी। लेकिन क्या राही का घमंड और अकड़ तोड़ने में अनुपमा कामयाब हो पाएगी? या फिर हमेशा की तरह अपनी बेटी के प्यार के आगे हार जाएगी?

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


