Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama Spoiler Alert in Hindi Kinjal and Pakhi to Beg Anu Kothari Family Expels Daughter in Law
Spoiler: अनुपमा के आगे हाथ जोड़ेंगी पाखी-किंजल, बहू को घर से निकालेगा कोठारी परिवार

Spoiler: अनुपमा के आगे हाथ जोड़ेंगी पाखी-किंजल, बहू को घर से निकालेगा कोठारी परिवार

संक्षेप:

Anupama Spoiler Alert: शाह परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और फिर एक बार सभी अनुपमा की आव-भगत करने में लगे हैं, लेकिन क्या इस बार अनुपमा सबकी मदद करने के लिए रुकेगी?

Oct 27, 2025 02:34 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। सोमवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि परी अपने पति राजा और ईशानी के अफेयर की पोल खोल देगी। इसके बाद कोठारी और शाह परिवार में हड़कंप मच जाएगा। लेकिन अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा फिर एक बार धर्मसंकट में होगी कि रुके या फिर मुंबई चली जाए। एक तरफ प्रार्थना उससे पहले ही कह चुकी है कि वो रुक जाए, अब पाखी भी अपनी मां से रुकने की विनती करेगी और माही और बाकी लोग भी उसकी मदद मांगेंगे।

अनुपमा के आगे हाथ जोड़ेंगी पाखी-किंजल

ऐसे में अनुपमा क्या फैसला लेगी? यह तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा। संभावना इस बात की जताई जा रही है कि यह मामला संभालने तक अनुपमा अहमदाबाद में ही रुक जाने का फैसला लेगी। शो का जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है उसमें दिखाया गया है कि अनुपमा घर की बिगड़ती परिस्थितियों के बावजूद जाने का तय करेगी। गाड़ी दरवाजे पर ही खड़ी होगी और परी और पाखी समेत कई लोग अनुपमा से रुक जाने की जिद कर रहे होंगे। लेकिन आखिरी फैसला अनुपमा के ही हाथ में होगा।

गौतम के बहकावे में आ जाएगा पराग

दरअसल पाखी जानता है कि उसकी बेटी ईशानी की यहां पर पूरी-पूरी गलती है और अगर उसे कोई बचा सकता है तो उसकी मां ही बचा सकती है। वहीं दूसरी तरफ किंजल को पता है कि उसकी बेटी परी इस वक्त बहुत बड़ी मुश्किल में है। लेकिन यह मुश्किल कितनी बड़ी होने वाली है इसका अंदाजा अनुपमा को नहीं है। क्योंकि उधर कोठारी मेंशन में पराग कोठारी अपनी मां और गौतम गांधी के बहकावे में आकर यह फैसला सुना देगा कि जो कुछ भी हुआ है उसके बारे में अनुपमा को बताने की कोई जरूरत नहीं है।

परी को घर से निकालेगा कोठारी परिवार

वसुंधर कोठारी जो कि हमेशा घर जोड़ने की बातें करती हैं, वो हमेशा की तरह स्त्री विरोधी बातें करते हुए इस बात का ऐलान कर देंगी कि परी अब इस घर में वापस नहीं आ सकती। परी को कोठारी परिवार से बाहर कर दिया जाएगा, वो भी तब जब उसकी कोई गलती भी नहीं है। परी को राजा और ईशानी की गलती की सजा भुगतनी पड़ेगी, लेकिन अनुपमा इस बात से अनजान है। शो में आगे कहानी क्या मोड़ लेगी जानने के लिए जुड़े रहिए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;