
Anupama Spoiler: ख्याति-वसुंधरा की जिद पड़ेगी भारी, खतरे में पड़ेगी प्रार्थना के बच्चे की जान!
Anupama spoiler alert in hindi: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में ख्याति और वसुंधरा की जिद प्रार्थना के लिए मुश्किल खड़ी करने वाली है।
Anupama Upcoming Twist: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं। वसुंधरा कोठारी इस जिद पर अड़ी रहेगी कि वो किसी भी सूरत में गौतम गांधी को अपने घर में ही रखेगी। वो सबको गिनवाएगी कि कैसे गौतम गांधी ने उनके परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। पराग, प्रेम, मीता और अनिल समझाने की बहुत कोशिश करेंगे लेकिन वसुंधरा हाथ पकड़कर गौतम को कमरे में ले जाएगी और कहेगी कि आप यहीं रहेंगे।

जिद पर अड़ेंगी वसुंधरा-ख्याति
उधर जब कमरे में प्रेम और बाकी लोग वसुंधरा कोठारी के फैसले की बात कर रहे होंगे तब प्रार्थना ये बात सुन लेगी। वो एकदम से बौखला जाएगी और कहेगी कि अगर गौतम इस घर में रहेगा तो वो नहीं रहेगी। वो घर से फौरन चलने को कहेगी, लेकिन यहां ख्याति उसके लिए मुसीबत बन जाएगी। जहां अंश फौरन उसका हाथ थाम लेगा और कहेगा कि चलो, वहीं ख्याति भी प्रार्थना का हाथ पकड़ लेगी और कसम देते हुए कहेगी कि प्रार्थना कहीं नहीं जाएगी। ख्याति कहेगी कि वो अब अपने आर्यन को अपने से दूर नहीं होने देगी।
खतरे में प्रार्थना के बच्चे की जान
जब ख्याति नहीं मानेगी तो अंश जाने लगेगा। लेकिन तब ख्याति अंश के पांव पकड़ लेगी और उसे मनाने लगेगी। आखिर अंश को मानना पड़ेगा, लेकिन खबरों की मानें तो इस वजह से अंश और प्रार्थना के बच्चे की जान मुश्किल में पड़ जाएगी। एक तरफ जहां प्रार्थना की मेंटल हेल्थ प्रभावित होगी, वहीं दूसरी तरफ गौतम की वजह से उसके बच्चे की जान भी खतरें में पड़ जाएगी, लेकिन क्या सच्चाई को अपनी आंखों से देखकर भी वसुंधरा कोठारी की आंखें खुलेंगी या नहीं? इस सवाल का जवाब दर्शकों को जल्द ही मिल जाएगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




