Anupama Spoiler: अनुपमा सीरियल से होगी देविका की छुट्टी! अनु की दोस्त को हुई है जानलेवा बीमारी
Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अपकमिंग एपिसोड में देविका की जिंदगी के जुड़े कुछ शॉकिंग सच सामने आएंगे।

Anupama New Promo Video: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा और देविका इतने वक्त बाद मिले होंगे तो वो देर रात तक साथ बैठकर बातें करते रहेंगे। राही और अनुज के अलावा भी तमाम मुद्दों पर बातें हो रही होंगी। इसी बीच अंश आ जाएगा और कहेगा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि दो सहेलियां कॉलेज की कैन्टीन में बैठकर बातें कर रही हों।
पुरानी यादें ताजा करेगी अनुपमा
इस पर देविका अंश और बाकी लोगों को बताएगी कि कैसे अनुपमा आज से नहीं बल्कि कॉलेज के दिनों से डांस रानी रही है। अनुपमा और देविका साथ में डांस करेंगी और बाकी लोग भी एन्जॉय करेंगे। रात ढलेगी और सभी सोने चले जाएंगे, लेकिन अनुपमा और देविका साथ बैठी बातें करती रहेंगी। बातों-बातों में देविका हंसते-हंसते भावुक हो जाएगी और उसकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। अनुपमा और देविका एक दूसरे के गले लग जाएंगे। अनुपमा अपनी दोस्त से भावुक होने की वजह पूछेगी।
देविका को हुई जानलेवा बीमारी
इस पर देविका उसके गले लगी रहेगी और कहेगी कि पहले ठीक से गले लग जाने दे यार, पता नहीं फिर यह मौका मिले ना मिले। अनुपमा वजह पूछेगी कि आखिर हुआ क्या है? प्रोमो वीडियो में आगे कुछ नहीं दिखाया गया है लेकिन गॉसिप गलियारों की मानें तो देविका एक जानलेवा बीमारी से ग्रसित है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि देविका को कैंसर हुआ है और अब उसके बच पाने की संभावना काफी कम है। लेकिन जाते-जाते भी वह अपनी दोस्त की मदद करके और उसे कॉम्पटिशन जिताकर जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




