Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama Spoiler Alert in Hindi Anuj Kapadia Got Insulted Thrown Out From Shah House
Anupama Spoiler: आध्या की वजह से शर्मिंदा होगा अनुज, बेइज्जत करके घर से निकालेगा वनराज!

Anupama Spoiler: आध्या की वजह से शर्मिंदा होगा अनुज, बेइज्जत करके घर से निकालेगा वनराज!

संक्षेप:

  • Anupama Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या ट्विस्ट आने वाले हैं, यह जानने के लिए फैंस हमेशा ही सुपर एक्साइटेड रहते हैं।

Jun 10, 2024 11:56 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कहानी एक रोमांचक मोड़ लेती नजर आ सकती है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल में अभी डिंपल और टीटू की शादी वाला सीक्वेंस चल रहा है जिसके चलते पूरा शाह और कपाड़िया परिवार एक साथ जमा हो गया है। इसके अलावा यशदीप और बीजी के अलावा अनुपमा और डिंपल भी इस शादी में शरीक होने आए हैं। देखा जाए तो शो के सभी किरदार एक साथ आ चुके हैं, लेकिन कहानी किस तरह आगे बढे़गी?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपकमिंग एपिसोड में आएगा ट्विस्ट

हालिया एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा की बेटी आध्या ने वनराज शाह की पोती परी को स्टोर रूम में बंद कर दिया और बिना किसी को बताए वहां से चली गई। किस्मत से यह सच अभी तक सामने नहीं आया है कि आध्या ने ही परी को अंधेरे स्टोर रूम में बंद किया था, लेकिन खबरों की मानें तो यह बात जल्द ही वनराज शाह को पता चलेगी। वनराज शाह जो कि किसी भी सूरत में अपने परिवार का बुरा सुनना और देखना नहीं चाहता है, वो इसके बाद सख्त फैसला लेते हुए आध्या और अनुज को अपने यहां से भगा देगा।

परी से बहुत नफरत करती है आध्या

आध्या को लगता है कि उसकी मां परी से ज्यादा प्यार करती है, और क्योंकि परी उसकी सगी है, इसलिए किसी भी सिचुएशन में वो पहले परी को प्राथमिकता देगी। कार एक्सीडेंट और स्कूल में हुए अटैक वाली घटनाओं को याद करके वो हमेशा परेशान होती रहती है और अब जब उसे शाह निवास में पूरे परिवार के साथ रहने का मौका मिला है तो वह इस मौके को गंवाना नहीं चाहती और बड़ी चालाकी से वो बदला लेती रहती है। लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या अनुपमा को इस बारे में पता चलेगा, अगर हां, तो वह उसे कैसे सजा देगी।

बेटी की वजह से शर्मिंदा होगा अनुज

इधर फैन थ्योरीज के मुताबिक वनराज शाह को जब पता चलेगा कि उसकी पोती परी की जान खतरे में आ गई थी तो वह आध्या को जमकर खरी खोटी सुनाएगा। अनुज कपाड़िया उसे रोकने की कोशिश करेगा लेकिन वो उससे भी लड़ने पर उतारू हो जाएगा। क्योंकि घर वनराज शाह का है, तो चाहे-अनचाहे उसे वहां से जाना पड़ेगा और अपनी बेटी की वजह से अनुज कपाड़िया को बहुत शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें:अनुपमा को पता चलेगा आध्या का सच, बिगड़ैल बेटी के होश ठिकाने लाएगी अनु
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।