Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama Spoiler Alert in Hindi Aadhya to Become Main Villain Anu Gets Back the Trophy
Anupama Spoiler: अनुपमा को वापस मिल जाएगी ट्रॉफी, अब आध्या बनेगी कहानी की मेन विलेन?

Anupama Spoiler: अनुपमा को वापस मिल जाएगी ट्रॉफी, अब आध्या बनेगी कहानी की मेन विलेन?

संक्षेप:

  • Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में आगे एक दिलचस्प ट्विस्ट आने वाला है। लंबे वक्त तक तोहमत झेलती रही अनु अब फिर एक बार अपनी इज्जत वापस पाएगी।

Jul 03, 2024 05:56 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में फाइनली तपिश और डिंपल की शादी वाले चैप्टर का 'द एंड' हो गया है। पूरे परिवार को यह सच पता चल चुका है कि तपिश का वो अतीत क्या है जिसे वो लगातार छिपा रहा था। यह सच जानने के बाद डिंपल ने टीटू को माफ भी कर दिया है और अब अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पूरा शाह परिवार खुशी-खुशी दोनों की शादी करवाएगा। श्रुति और तपिश के सच से लेकर फूड क्रिटिक की हरकत तक बहुत सारी चीजें खुलकर सामने आ चुकी हैं, लेकिन अभी भी कई सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब मिलने बाकी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शो में इन सवालों के जवाब मिलना बाकी

मसलन क्या अनुपमा को अमेरिका और पूरी दुनिया में फिर से वही प्यार और शोहरत मिल पाएगी जिसकी वो हकदार है। क्या गुलाटी को उसके किए की सजा मिलेगी? क्या अनुपमा को दी गई सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी उसके पास वापस आएगी? और क्या अनुपमा और अनुज फिर से एक हो जाएंगे? सभी सवालों के तो नहीं, लेकिन इनमें से कुछ सवालों के जवाब हमारे पास जरूर हैं। तो चलिए जानते हैं कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल में आपको आगे कौन से ट्विस्ट देखने को मिलेंगे और इनका कहानी पर क्या असर पड़ेगा।

अनुपमा के पास लौट आएगी उसकी ट्रॉफी

तपिश और डिंपल की शादी करवाने के बाद अनुज कपाड़िया और अनुपमा फिर एक बार अमेरिका लौटेंगे और इस बार आध्या भी उनके साथ होगी जो अभी भी अपनी मां से बहुत ज्यादा नफरत करती है। एक तरफ जहां अनुपमा को फिर से अपनी बेटी आध्या से जली-कटी बातें सुननी पड़ेंगी वहीं दूसरी तरफ उसकी जिंदगी में काफी कुछ अच्छा भी होगा। गुलाटी और फूड क्रिटिक का सच सामने आने के बाद अनुपमा निर्दोष साबित हो जाएगी और इसके बाद सुपरस्टार शेफ के मेकर्स फिर से अनुपमा को उसकी ट्रॉफी लौटा देंगे।

फिर एक हो जाएंगे अनुपमा और अनुज

जहां तक श्रुति की बात है तो हाल ही में एक्ट्रेस सुकीर्ति कांडपाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके हिसाब से उनका किरदार शो में खत्म हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां से श्रुति का महीनों पुराना ट्रैक खत्म होगा और अब फिर एक बार अनुज और अनुपमा की कहानी आगे बढ़ेगी। लेकिन फैन थ्योरीज की मानें तो बापूजी-बा और श्रुति का किरदार खत्म होने के बाद अनुज और अनुपमा की जिंदगी में मेन विलेन आध्या बन जाएगी। लेकिन क्या वाकई ऐसा होगा? इस सवाल का जवाब दर्शकों को जल्द ही मिलेगा।

ये भी पढ़ें:अरमान ने जिस वीडियो का किया था जिक्र, फैंस ने खोज निकाला विशाल का वो डांस
ये भी पढ़ें:कल्कि ने 6 दिन में निकाला बजट, अब नोट छापना शुरू, जानिए कुल कलेक्शन?
ये भी पढ़ें:मुंज्या: मेकअप में ही लग जाते थे 5 घंटे, शरवरी ने बताया क्या थी सबसे बड़ी मुसीबत
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।