'शो को अनुपमा का नया सफर ही नाम दे दो', नए प्रोमो पर ट्रोल हुआ सीरियल, लोग बोले- सौ साल की उम्र में..

Mar 08, 2026 06:28 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupama New Promo: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो लोगों को जरा भी रास नहीं आया। लोग शिकायत कर रहे हैं कि रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल की कहानी को मेकर्स अब बार-बार एक ही ढर्रे पर आगे बढ़ा रहे हैं।

'शो को अनुपमा का नया सफर ही नाम दे दो', नए प्रोमो पर ट्रोल हुआ सीरियल, लोग बोले- सौ साल की उम्र में..

स्टार प्लस के टीआरपी टॉपर सीरियल 'अनुपमा' का नया प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। फिर एक बार बुढ़ापे में अनुपमा को नया पार्टनर मिलने की आहट और उसकी नए सफर की शुरुआत वाला ट्रैक लोगों को बहुत मजाकिया लग रहा है। मेकर्स ने रूपाली गांगुली स्टारर इस शो में लीप के साथ एक और बड़ा ट्विस्ट लाने की कोशिश की है, लेकिन दर्शकों को यह 'नया सफर' रास नहीं आ रहा। प्रोमो में अनुपमा की जिंदगी का एक और चैप्टर खुलता दिख रहा है, लेकिन फैंस इसे देखकर इमोशनल या एक्साइटेड होने की बजाय सोशल मीडिया पर इसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

गोवा में फूड स्टॉल और सचिन त्यागी की एंट्री

प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा एक बार फिर सब कुछ खोकर अकेले गोवा पहुंच गई है। वहां वह समंदर किनारे एक छोटा सा फूड स्टॉल लगाकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रही है। इसी संघर्ष के बीच एक्टर सचिन त्यागी के किरदार की एंट्री होती है, जो अनुपमा को जिंदगी के सबक सिखाते और उसका सहारा बनते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सीरियल के हालिया एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना एक तेज रफ्तार ट्रक से अनुपमा को बचाते हुए अपनी जान गंवा देगी, जिसके बाद घरवाले अनुपमा को ही इस मौत का जिम्मेदार ठहरने लगेंगे। अनुपमा एक बार फिर अकेली पड़ जाएगी और घर छोड़कर चली जाएगी।

फैंस ने लिए मजे, बोले- नया सफर या नया आशिक?

यह प्रोमो सोशल मीडिया पर आते ही इंस्टाग्राम पर कमेंट्स की झड़ी लग गई। फैंस अनुपमा की लाइफ में बार-बार आने वाले नए मर्दों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने तंजिया लहजे में लिखा, 'इसको अनुपमा का नया सफर क्यों कहते हो? इसे अनुपमा का नया आशिक क्यों नहीं बोलते।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे पहला प्यार नहीं मिल रहा और अनुपमा जी का ये छठा प्यार है।' कुछ लोग तो 100 साल की उम्र में नए पार्टनर की एंट्री पर भी मेकर्स को आड़े हाथों ले रहे हैं।

'लोग कंपनी बदलते हैं, अनुपमा स्टेट बदल लेती है'

दर्शकों का कहना है कि शो की कहानी अब एक ही फार्मूले पर चल रही है। एक फैन ने कमेंट किया, 'अनुपमा मेरे फोन के कुकिंग गेम की तरह है, जो हर 30 लेवल के बाद नई लोकेशन अनलॉक कर लेती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नॉर्मल लोग कंपनी बदलते हैं नई शुरुआत के लिए, अनुपमा पूरा स्टेट ही बदल देती है।' दर्शकों को शिकायत है कि हर महीने अनुपमा को फेल होते दिखाया जाता है और फिर एक नई शुरुआत कर दी जाती है, जिसे लोग अब बोरियत भरा मान रहे हैं।

'हर महीने एक नया सफर, यानी 12 महीने में..'

प्रोमो पर एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, 'हर एक महीने में नया सफर, यानी 12 महीने में 12 सफर और हर बार फेलियर... वाह स्टार प्लस, क्या वुमन एम्पॉवरमेंट दिखा रहे हो।' फैंस का कहना है कि शो के मेकर्स को अब इस कहानी को खींचने के बजाय इसे खत्म करने या पूरी तरह बदलने के बारे में सोचना चाहिए। लोग कह रहे हैं कि 'एक दिन मैं खत्म हो जाऊंगा लेकिन अनुपमा का नया सफर खत्म नहीं होगा।' हालांकि, इतनी ट्रोलिंग के बावजूद यह तय है कि अनुपमा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। देखना होगा कि इस नए ट्रैक को लोग कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।