
Anupama Spoiler: अनुपमा का चढ़ेगा पारा, वसुंधरा कोठारी से भिड़ेगी, कहानी आएंगे ये 3 बड़े ट्विस्ट
संक्षेप: Anupama New Promo Video: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें दिखाया गया है कि वसुंधरा और अनुपमा की जोरदार टक्कर होगी।
Anupama Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा अपनी पोती परी के लिए कोठारी परिवार से लड़ती नजर आएगी। वसुंधरा कोठारी किसी भी सूरत में अनुपमा की बेटियों से छुटकारा पाने और शाह परिवार से अपने सारे रिश्ते खत्म करने के बहाने ढूंढती रहती है। अब परी की एक छोटी सी गलती को उसने इतना तूल दे दिया है कि नौबत तलाक तक आ पहुंची है। वसुंधरा की जिद का असर बाकी परिवार पर भी आ रहा है।

अनुपमा का चढ़ेगा पारा, वसुंधरा से भिड़ेगी
पराग कोठारी से लेकर मीता तक को समझाने की बजाए वसुंधरा हर वक्त परी की गलतियां गिनाने में लगी रहती है जिससे बात सुधरने की बजाए बिगड़ती जा रही है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि वसुंधरा कोठारी जब तलाक की बात कहेगी कि परी की तबीयत बिगड़ने लगेगी। वो फूट-फूटकर रोने लगेगी। इस पर अनुपमा का पारा चढ़ जाएगा और वह गुस्से में आग बबूला हो उठेगी। अनुपमा अपनी पोती के लिए वसुंधरा कोठारी और पराग कोठारी से भिड़ जाएगी।
बा पर वहीं होगा अनु की बातों का असर
प्रोमो वीडियो में अनुपमा को वसुंधरा कोठारी पर चिल्लाते देखा जा सकता है। वो अपनी समधन से कहती है कि यह तलाक सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि लड़के की दादी अपना ईगो हैंडल नहीं कर पा रही है। वसुंधरा पर अनुपमा की बातों का कोई असर नहीं होगा, लेकिन वह बड़ी चालाकी से यहां पर सिम्पैथी कार्ड खेल जाएगी और पराग कोठारी अपनी मां के पक्ष में आगे आ जाएगा। वो चिल्लाकर कहेगा कि यह तलाक होकर ही रहेगा। प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि अंश अपनी बहन राही को गौतम गांधी के बारे में बताएगा।
बिगड़ने वाले हैं दोनों परिवारों के रिश्ते
राही अपनी मां अनुपमा को कॉल करेगी और बताएगी कि अंश ने अपने कानों से सुना है कि गौतम कंपनी में कुछ घोटाला कर रहा है। अब देखना यह है कि अनुपमा इस जानकारी को किस तरह हैंडल करती है। सूत्रों की मानें तो अनुपमा और कोठारी परिवार के बीच इन चीजों के चलते रिश्ते उलझते चले जाएंगे। लेकिन इस बीच क्या राजा और परी के रिश्ते में कुछ बेहतर होगा। आखिर किस बात के चलते राजा तलाक के लिए झट से मान गया है? बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब हमें आगे मिलेंगे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




