
Anupamaa Twist: अनुपमा के सामने झोली फैलाएगी रजनी, प्रोमो में दिखाया गया धमाकेदार ट्विस्ट
Anupamaa Twist in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का नया प्रोमो आया है। प्रोमो में रजनी अपनी नई चाल में अनुपमा को फंसाते नजर आ रही है। यहां देखिए पूरा वीडियो।
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में रजनी नई चाल चलेगी। रजनी की वजह से अनुपमा धर्म संकंट में फंस जाएगी। जी हां, अनुपमा का नया प्रोमो आया है और सामने आए नए प्रोमो के मुताबिक रजनी, अनुपमा से मिलने चॉल जाएगी। वह अनुपमा को याद दिलाएगी कि उसने उससे वादा किया था और कहा था कि कभी भी मैं तेरे किसी भी काम आऊं तो जरूर बताना। रजनी, अनुपमा से कहेगी, ‘तुने मुझे वचन दिया था अनुपमा और आज उस वचन को निभाने का वक्त आ गया है।’

अनुपमा के पैरों तले खिसकेगी जमीन
अनुपमा दंग रह जाएगी। रजनी, अनुपमा को चॉल के री-डेवलपमेंट के पेपर्स देगी और कहेगी कि उसे उसके लिए चॉलवालों से इस पेपर पर साइन करवाना है। रजनी, अनुपमा के सामने अपनी झोली फैलाएगी। रजनी कहेगी, ‘आज ये मां तुझसे कुछ मांग रही है। एक मां की खातिर, एक दोस्त की खातिर…।’ अनुपमा फंस जाएगी। उसे समझ नहीं आएगी कि वह क्या करे।

अनुपमा को याद आएगी जस्सी और राही की बातें
अनुपमा सोचेगी कि जब ये बात सबको बता चलेगी तो वो क्या कहेंगे। जस्सी समझाएगी, ‘कोई भी गलत फैसला मत लेना अनु।’ भारती कहेगी, ‘यही सही है अनु ताई। मेरी खातिर।’ राही कहेगी, ‘आप हमेशा दूसरों पर भरोसा करती हैं और फिर मुंह के बल गिरती हैं। इस बार ऐसा मत करना मम्मी।’
मेकर्स ने कैप्शन में लिखी ये बात
प्रोमो शेयर करते हुए स्टार प्लस ने कैप्शन में लिखा, ‘अपनी सहेली से किया हुआ वचन पड़ रहा है अब अनुपमा पर ही भारी। एक कागज जो मांग रहा है उसकी मनजूरी, क्या वही बन जाएगा उसकी बर्बादी का कारण?’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




