Anupama Twist: राही पार करेगी सारे हदें, अनुपमा पहली बार देगी ऐसी सजा, दंग रह जाएगा पूरा परिवार
Anupama Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में राही सारी हदें पार कर देगी। ऐसे में अनुपमा का दिमाग खराब हो जाएगा और वो राही को सजा देगी।

Anupama Spoiler Alert: स्टार प्लस के फेमस शो ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में खूब सारा ड्रामा दिखाया जाएगा। दरअसल, बा के जन्मदिन वाले दिन मोटी बा, गौतम और श्रुति मिलकर अनुपमा को तोड़ने की कोशिश करते हैं। इनकी बातें सुनकर राही का भी दिमाग खराब हो जाता है और वो सारी हदें पार कर देती है। (ये भी पढ़ें: TV TRP Week 17: 'अनुपमा' के बाद तुलसी को लगा झटका, नंबर 1 बना ये शो, बदल गई पूरी टीआरपी लिस्ट)
क्या करती है राही?
सामने आए प्रोमो के मुताबिक, राही, अनुपमा के कैरेक्टर पर सवाल उठाती है। राही कहती है, ‘जब तक सारी दुनिया इन्हें न देखे, इनकी न सुने, इनके हिसाब से न चले तब तक इन्हें चैन नहीं पड़ता है। घर में अगर कोई इनपर ध्यान नहीं देता है तो ये बाहर जाकर सबका ध्यान खींचती हैं। और अगर कोई ध्यान देने वाला मर्द हो तो बस इनकी तो लाइफ बन जाती है।’
दिग्विजय उठाएगा सवाल
दिग्विजय, राही को रोकने की कोशिश करेंगे। दिग्विजय कहेंगे, ‘इस बात का ध्यान रखो कि तुम अपनी मां से बात कर रही हो।’ राही भड़क जाती है और कहती है, ‘मैं अपनी मां पर चिल्लाई तो आपको इतना बुरा क्यों लग गया।’ इसके बाद राही, अनुपमा से कहती है, ‘वाह मम्मी! लगता है आपने इन्हें पापा से रिप्लेस कर दिया है।’ (ये भी पढ़ें: Spoiler: अनुपमा-राही में होगी सबसे बड़ी टक्कर! श्रुति लगाएगी इस नफरत को चिंगारी)
अनुपमा का सबक
अनुपमा का सब्र का बांध टूट जाता है और अनुपमा, राही के गाल पर थप्पड़ जड़ देती है। बता दें, अनुपमा ने आज तक सारे बच्चों पर हाथ उठाया है, लेकिन पहली बार अनुपमा ने राही को मारा है। अनुपमा, राही से कहती है, ‘पापा के सारे सबक भूल गई। इतनी घटिया सोच रखने वाली दुनिया की सबसे बुरी बेटी है तू। मैं बुरी मां नहीं हूं।’
आज के एपिसोड का प्रीकैप
8 मई के एपिसोड में दिग्विजय, अनुपमा का मूड ठीक करने के लिए गाना गाते हैं। बा के जन्मदिन में आए मेहमान अनुपमा और दिग्विजय को कपल मान बैठते हैं। जब दिग्विजय क्लियर करते हैं कि वो सिर्फ अनुपमा के दोस्त हैं तब मोटी बा और श्रुति, अनुपमा के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हैं। यूं तो अनुपमा सबका मुंह बंद कर देती हैं, लेकिन जब राही और प्रेम उसके खिलाफ बोलना शुरू करते हैं तब वह टूट जाती है। (ये भी पढ़ें: New OTT Releases: ओटीटी पर 8 मई के दिन आई हैं ये 7 फिल्में और सीरीज, लिस्ट देख बनाए वीकेंड का प्लान)
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


