Anupama Twist: श्रुति के सामने अनुपमा पर गुस्सा निकालेगी राही, कहेगी- आप दुनिया की सबसे बुरी मां हो

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupama Twist in Hindi: आपके पसंदीदा टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आइए बताते हैं कि अनुपमा, राही और श्रुति के आने वाले कल में क्या होगा।

Anupama Twist: श्रुति के सामने अनुपमा पर गुस्सा निकालेगी राही, कहेगी- आप दुनिया की सबसे बुरी मां हो

Anupama 30 April 2026 Promo in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में राही का गुस्सा फूट पड़ेगा। दरअसल अनुपमा की वजह से प्रेम का रेस्टोरेंट खुल नहीं पाया था और प्रेम टूट गया था। इतना ही नहीं, प्रेम और राही के बीच दूरियां भी आ गई थीं। हालांकि, राही ने जैसे-तैसे प्रेम और अपने रिश्ते को संभाला। किंतु अब अनुपमा के दोबारा आने की वजह से राही और प्रेम के रिश्ते पर दोबारा असर पड़ने लगा है। (ये भी पढ़ें: न अनुपमा, न नागिन…इस हफ्ते OTT पर सबसे ज्यादा देखा गया ये इवेंट, 20 करोड़ व्यूज)

अनुपमा के कैफे पहुंचती है राही

वहीं इन सब बातों की परवाह किए बिना अनुपमा, राही के नाम पर खोला गया क्लाउड किचन ‘अनु की रसाेई’ बंद करके सावी का कैफे ‘डियर जिंदगी’ शुरू करती है। ऐसे में राही, अनुपमा पर भड़क जाती है। राही, अनुपमा से कैफे पहुंचती है और लकड़ी से सबकुछ तोड़ने लगती है।

अनुपमा से क्या कहती है राही?

राही कहती है, ‘आपकी अपनी बेटी का घर टूट रहा है। उसकी अपनी जिंदगी बिखर रही है। आपकी वजह से मेरा पति मुझे दूर-दूर रहता है।’ अनुपमा, राही को समझाने की कोशिश करती है। अनुपमा कहती है, ‘ये कैफे किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं खोला गया है। बल्कि किसी की बेटी का सपना पूरा करने के लिए खोला गया है।’

Anupama

कहां है श्रुति?

अनुपमा की बातें सुनने के बाद राही का गुस्सा कम होने की बजाए बढ़ जाता है। राही को श्रुति द्वारा पूछा गया सवाल ‘अनुपमा ने अपने उसूलों और बेटी में से बेटी को क्यों नहीं चुना?’ याद आता है। राही कहती है, ‘अपनी बेटी का सपना तोड़कर दूसरों की बेटी का सपना सच कर रही हैं आप। आपकी अपनी बेटी ही आपसे कह रही है कि आप इस दुनिया की सबसे बुरी मां हैं।’ श्रुति बैठकर ये पूरा तमाशा देखती है। वहीं अनुपमा, राही की बातें सुनकर टूट जाती है।

आज के एपिसोड का रीकैप

30 अप्रैल के दिन आए एपिसोड में अनुपमा और श्रुति की मुलाकात होती है। पहले दोनों के बीच बहस होती है और फिर श्रुति, अनुपमा को चुनौती देती है। श्रुति कहती है कि पहले उसने राही को अपने से दूर इसलिए जाने दिया था क्योंकि उसे लगा था कि राही अपनी मां के साथ खुश रहेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए इस बार वो राही को अपने से दूर जाने नहीं देगी। अनुपमा कहती है, ‘ऐसे तूफान बहुत देखे हैं। रोज आते हैं।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।