अरमान को ऑफर देगी अभिरा, अनुपमा और प्रेम फिर से आएंगे आमने-सामने
TV Serial Upcoming Twist: स्टार प्लस के टॉप शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘अनुपमा’ में धमाकेदार ट्विस्ट के साथ नई शुरुआत हाेने वाली है।

Anupama & Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: छोटे पर्दे के दो सबसे फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' में इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ अरमान और अभिरा अपनी जिंदगी और करियर के एक बेहद नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा अपने बिजनेस को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बार फिर मुश्किल चुनौतियों का सामना करने के लिए कमर कस चुकी है। दोनों ही शोज के 23 मई के प्रोमो में दर्शकों को कई दिलचस्प मोड़ और सरप्राइज देखने को मिलने वाले हैं।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में क्या होने वाला है?
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान को बहुत टेंशन होगी। अरमान को समझ नहीं आएगा कि वो क्या करे। अरमान, अभिरा से बात करेगा और कहेगा, ‘मुझे मेरे करियर की बहुत टेंशन हो रही है। मुझे अपने करियर में बहुत आगे जाना था। सबकुछ सेट था, लेकिन अब मैं क्या करूं। हमारे ऊपर दो-दो बच्चियों की जिम्मेदारी है।’
अभिरा का ऑफर
अरमान की इस चिंता को दूर करने के लिए अभिरा एक अनोखा और बड़ा कदम उठाएगी। वह घर में 'मिस्टर एंड मिसेस एसोसिएट' लिखा हुआ एक बोर्ड लगाएगी, जिसे देखकर अरमान दंग रह जाएगा। अरमान, अभिरा से पूछेगा, ‘ये क्या है?’ अभिरा, अरमान को अपने साथ लॉ फर्म शुरू करने का ऑफर देगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान, अभिरा का ऑफर एक्सेप्ट करेगा या नहीं।
अनुपमा का अपकमिंग ट्विस्ट
'अनुपमा' के ट्रैक में अनुपमा अपने कैफे को कामयाब बनाने के लिए पूरी जी-जान लगाती नजर आएगी। अपने कैफे में नए-नए लोगों को आकर्षित करने के लिए अनुपमा हर दिन एक नई थीम रखने का फैसला करेगी। इसके तहत वह एक दिन पूरे कैफे को राजस्थानी रंग-ढंग में सजाएगी, तो दूसरे दिन ग्राहकों को पंजाब का खास और स्वादिष्ट खाना खिलाएगी। अनुपमा की ये तरकीब रंग लाएगी। उसके कैफे में लोगों की लाइन लग जाएगी। जबकि प्रेम के कैफे की हालत पतली रहेगी और वहां मुश्किल से एक या दो लोग ही नजर आएंगे।
फिर आएंगे आमने-सामने
कहानी में असली रोमांच तब आएगा जब अनुपमा एक बड़े कुकिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने का फैसला करेगी और दिग्विजय के साथ उसका फॉर्म भरने पहुंचेगी। ट्विस्ट यह होगा कि इसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेम और राही भी वहां पहुंच जाएंगे, जिससे आने वाले दिनों में इन किरदारों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


