Anupama 27 April: दिग्विजय को प्रेम ने लगाया गले, श्रुति को देख गौतम को ये आदेश देती हैं मोटी बा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa Today's Episode: स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ के 27 अप्रैल के एपिसोड में प्रेम और दिग्विजय की मुलाकात होती है। प्रेम इमोशनल हो जाता है और दिग्विजय को गले लगाता है।

अनुपमा 27 अप्रैल 2026 एपिसोड

Anupamaa 27 April 2026 Written Update: स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ के 27 अप्रैल के एपिसोड में प्रेरणा, प्रेम को समझाती है। प्रेरणा, प्रेम को इस बात का एहसास दिलाती है कि वो राही के साथ गलत कर रहा है। ऐसे में प्रेम, राही के लिए गिफ्ट्स खरीदता है और उसके पास जाता है। हालांकि, इस बीच में प्रेम की गाड़ी के आगे दिग्विजय आ जाते हैं। प्रेम सही समय पर ब्रेक लगा देता है और दिग्विजय बच जाते हैं। (ये भी पढ़ें: Photos: अनुपमा में होगी इस हसीना की एंट्री, 11 साल बाद टीवी पर कर रही हैं वापसी)

दिग्विजय काे गले क्यों लगाता है प्रेम?

प्रेम कार से बाहर निकलता है और दिग्विजय से माफी मांगता है। दिग्विजय को देख प्रेम को पराग की याद आती है। ऐसे में प्रेम इमोशनल हो जाता है और दिग्विजय को गले लगा लेता है। इस बीच, कोठारी हाउस में मोटी बा, राही पर अपना गुस्सा निकालती हैं। मोटी बा, राही पर पराग को उसके खिलाफ भड़काने का इल्जाम लगाती हैं। इतना ही नहीं, अनुपमा पर भी तंज कसती हैं। ऐसे में राही, मोटी बा को साफ-साफ शब्दों में समझाती है कि न ही उसने पराग से बात की है और न ही वो अनुपमा के टच में है।

श्रुति की एंट्री

इतने में श्रुति की एंट्री होती है। राही, श्रुति को देख दंग रह जाती है। राही और श्रुति गेट पर ही खड़े होकर धीरे-धीरे बातें करने लगते हैं। ऐसे में मोटी बा को फोमो होने लगता है। जब राही को इस बात का एहसास होता है तब राही, श्रुति को अंदर लेकर आती है और सबसे मिलवाती है। सब श्रुति से अजीब-अजीब सवाल करते हैं कि वो अहमदाबाद क्यों आई है? राही से उसका क्या रिश्ता है? उसे राही का पता कैसे मिला? वो करती क्या है? वहीं मोटी बा, गौतम को श्रुति की कुंडली निकलवाने का आदेश देती हैं।

बापूजी से अनुपमा लेती है परमिशन

उधर श्रुति और राही की मुलाकात होती है। इधर अनुपमा, शाह हाउस जाती है। अनुपमा, बा और बापूजी को सारी बातें बताती है। अनुपमा, बापूजी से ‘अनु की रसाेई’ को ‘डियर जिंदगी’ नाम देने की परमिशन मांगती है। बापूजी परमिशन दे देते हैं। इतना ही नहीं, अनुपमा को समझाते हैं कि वो प्रेम और राही की टेंशन न ले।

अनुपमा को दोबारा चेतावनी देता है भिखारी

बापूजी और बा से बात करने के बाद जब अनुपमा बाहर निकलती है तब आंधी आने लगती है। अनुपमा को अनहोनी का एहसास होता है और तभी वो भिखारी दोबारा अनुपमा के सामने आ जाता है। पिछली बार उसने अनुपमा को प्रेम के रेस्टोरेंट जाने से रोका था और कहा था कि अंदर जाते ही सब बिखर जाएगा। वहीं इस बार वो दोबारा अनुपमा को चेतावनी देता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।