Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama and dance rani got invite from mumbai pari slaps raja after seeing him with girl
Anupama Upcoming: राजा के गाल पर थप्पड़ जड़ेगी परी, अनुपमा को जिंदगी फिर देगी आगे बढ़ने का मौका

Anupama Upcoming: राजा के गाल पर थप्पड़ जड़ेगी परी, अनुपमा को जिंदगी फिर देगी आगे बढ़ने का मौका

संक्षेप: Anupama in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में खूब सारा तमाशा देखने मिलेगा। परी बीच सड़क पर खड़े होकर राजा के गाल पर थप्पड़ जड़ेगी जिसके बाद अनुपमा भड़क जाएगी।

Fri, 14 Nov 2025 09:37 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में काफी सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे। सामने आए प्रोमो के मुताबिक, अनुपमा के नाम पर एक पार्सल आएगा। पार्सल के अंदर अनुपमा की डांस रानिज के लिए इन्वाइट निकलेगा। इन्वाइट देख अनुपमा खुश हो जाएगी। अनुपमा कहेगी, ‘मां मुंबा देवी मुझे बुला रही है आशीर्वाद देने के लिए।’ वह नाचने लगेगी। हालांकि, जब बा और बापूजी को पता चलेगा कि ये इन्वाइट मुंबई का है तब उनके चेहरे से खुशी गायब हो जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद अनुपमा, परी और तोषू के साथ बाहर जाएगी। अचानक परी की नजर राजा पर पड़ेगी। परी, राजा को किसी और लड़की के साथ देख भड़क जाएगी। वह न आओ देखेगी न ताओ सीधे राजा के पास जाएगी और उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ देगी। परी की अंगूठी की वजह से राजा के गाल से खून निकलने लगेगा। अनुपमा खून देखकर डर जाएगी और परी को वापस अपने साथ शाह हाउस लेकर आएगी।

राजा भी वापस कोठारी हाउस चला जाएगा। राजा के गाल पर चोट देख नीता और अनिल उससे सवाल करने लगेंगे। राजा कहेगा, ‘गिर गया था।’ नीता कहेगी, ‘गिर गया था या किसी ने मारा है राजा?’ राजा, नीता का सवाल सुन दंग रह जाएगा। उधर अनुपमा डर जाएगी। वह कहेगी, ‘यहां इतना सब हो रहा है, मैं मुंबई कैसे जाऊं? इतनी सेल्फिश कैसे बन जाऊं?’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।