
Anupama 8 Nov: अनुपमा कैसे हल करेगी यह मुश्किल? प्रेम-प्रार्थना के जीवन में आया यह संकट
Anupama 8 November 2025: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के शनिवार के एपिसोड में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा? जानिए शो के 8 नवंबर के एपिसोड का फुल अपडेट।
Anupama 8 November 2025 Full Episode: अनुपमा सीरियल में जहां तोषू और पाखी शादी में नहीं जाने का सुझाव रखेंगे, वहीं अनुपमा और बापूजी कहेंगे कि उनके लिए उनका घमंड जरूरी है, लेकिन हमारे लिए हमारे रिश्ते। साथ ही हमें सिर्फ माही की शादी ही नहीं बल्कि राही और परी के रिश्तों के बारे में भी सोचना है। नतीजा यह निकलेगा कि पूरा परिवार हल्दी सेरिमनी में पहुंचेगा। लेकिन उससे पहले राजा और राही अचानक शाह निवास आ धमकेंगे और उन्हें यूं अचानक आया देखकर सभी हक्के-बक्के रह जाएंगे।

परी से मिलने शाह हाउस आएगा राजा
परी बहुत खुश होगी, लेकिन अनुपमा घबराई हुई होगी। वो कहेगी कि दोनों को पूछकर आना चाहिए था, क्योंकि सच पता चलेगा तो वसुंधरा कोठारी बहुत गुस्सा हो जाएंगी। लेकिन राही हमेशा की तरह अपनी बात को ऊपर रखेगी। राजा बिना परी से ज्यादा बात किए वहां से लौट जाएगा, लेकिन दोनों के दिल में जो तकलीफ होगी उसे राही समझ रही होगी। घर पहुंचने पर दोनों झूठ बोलेंगे कि वो बुटीक गए थे, बात बिगड़ेगी तो प्रेम मामला संभालेगा और उनके झूठ में उनका साथ देगा।
गौतम के हल्की फेंक के मारेगी राही
राही अब धीरे-धीरे समझने लगी है कि उसका पति काम के दबाव में बहुत परेशान है, लेकिन वो इसमें उसकी खास मदद नहीं कर पा रही है। वजह यह है कि प्रेम कुछ भी खुलकर बता ही नहीं रहा है कि वो किस वजह से इतना परेशान है। हल्की सेरिमनी में कई चीजें होंगी जो कहानी को आगे दिशा देंगी। प्रार्थना के गौतम को हल्दी लगाने से पहले हाथ कांपने लगेंगे, लिहाजा अंश उसे हल्दी नहीं लगाने देगा और वापस ले जाएगा। वहीं राही गौतम को हल्दी लगाने की बजाए हल्दी में सनी घास उसके मुंह पर दे मारेगी।
अनुपमा कैसे हल करेगी यह मुश्किल
हल्दी सेरिमनी में अनुपमा जब प्रेम और प्रार्थना को इतना परेशान देखेगी कि वो उससे पूछेगी कि मामला क्या है। प्रेम बताएगा कि वो काम की वजह से बहुत परेशान है और राही चाहती है कि वो हर छोटी बड़ी बात उसे बताए। वो कहेगा कि ऐसा करना संभव नहीं है। वहीं प्रार्थना भी अपनी तकलीफ अनुपमा को बताएगी कि अंश उस पर शक करने लगा है और उसे लगता है कि मैं माही-गौतम को सपोर्ट कर रही हूं। अब देखना होगा कि अनुपमा अपने बच्चों की यह मुश्किल किस तरह हल करती है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




