
Anupama 7 August: अनुज पर चलेगा देविका की बातों का जादू, मीनू ने कर दिया शाह निवास में यह ऐलान
- Anupama 7 August 2024 Written Update: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के बुधवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया फिर एक बार अनुपमा की तरफ बढ़ना शुरू करेगा।
टीवी सीरियल अनुपमा में बुधवार को आप देखेंगे कि मीनू ने अनुज के लिए जो कुछ भी किया उसका आश्रम वाले शुक्रिया अदा करेंगे। मीनू इसे अपना फर्ज बताते हुए आगे भी अनुज की मदद करते रहने की बात कहेगी। शाह निवास में वापस पहुंचने पर वनराज और लीला फिर एक बार मीनू को घेरना और अनुपमा को बुरा-भला कहना शुरू कर देंगे। जिसके बाद वो बताएगी जब वो इस घर में रह रही थी तब बच्ची थी लेकिन इतनी भी छोटी नहीं थी कि चीजें समझ ना आती हों। वो कहेगी कि अनुपमा ने हमेशा घर को जोड़कर रखने की कोशिश की है, लेकिन अफसोस वो शाह परिवार के बारे में ऐसा नहीं कह सकती।
शाह निवास में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
लीला के घर की दीवारों को LOC समझकर रहने की बात पर वो कहेगी कि मैं मीनू बाद में हूं और डॉक्टर मीनाक्षी पहले हूं, अनुज मेरे पेशेंट हैं और मैं उनका ख्याल रखना नहीं छोड़ सकती। मीनू को यूं बगावत पर उतरता देख वनराज, पाखी और तोषू कुछ नहीं कहेंगे। इधर आशा भवन में देविका बैठकर अनुज को समझाएगी कि सिर्फ वो ही दर्द से नहीं गुजरा है। देविका जब बताएगी कि आध्या के जाने की वजह अनुपमा नहीं है और बीते 6 महीनों में उसने क्या-क्या झेला है तो अनुज सोच में पड़ जाएगा।
देविका से बात करके बदलेगी अनुज की सोच
देविका के जाने के बाद अनुज सोचेगा कि वाकई उसने अनुपमा के साथ कितना गलत किया है। उसे आध्या का अक्स भी दिखाई पड़ेगा जो उससे कहेगी कि मम्मी को भरोसा है कि मैं जिंदा हूं, लेकिन आपको नहीं है। मैंने आपसे यह उम्मीद नहीं की थी। अनुज फिर से अनुपमा की तरफ बढ़ने की कोशिश करेगा। लेकिन उसे बार-बार वो ख्याल खाए जाते हैं जो जाते वक्त उसकी बेटी ने उससे कहे थे। अनुपमा भी यह सोचकर खुश है कि उसके पति को उसकी परवाह होने लगी है और देर सबेर वो लौट आएगा।
इंदिरा बेन को आएगा उनके बेटे का मैसेज
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल में एक और ट्विस्ट यह आएगा कि इंदिरा बेन को उसके बेटे का मैसेज आएगा। वह खुशी से झूम उठेगी और सभी को मिठाई खिलाएंगी तो अनुपमा उनसे पूछेगी कि बात क्या है? इस पर इंदिरा उसे बताएंगी कि उनका बेटे लंदन से उन्हें लेने आ रहा है। अनुपमा तब इंदिरा बेन को समझाएगी कि कुछ गड़बड़ है। उन्हें घर से निकालकर फेंकने वाला बेटा अचानक उन्हें लेने क्यों आ रहा है? अनुपमा की इस बात पर इंदिरा बेन खास ध्यान नहीं देंगी। अब देखना होगा कि शो की कहानी में आगे क्या ट्विस्ट आते हैं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




