
Anupama 4 Nov: अनुपमा की बेटी ने किया नया कारनामा, प्रेम और राही के रिश्ते में आएगी दरार!
Anupama 4 November 2025: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में राही फिर अपनी मां के लिए एक नई मुश्किल खड़ी करती नजर आएगी। जानिए अपकमिंग एपिसोड का फुल अपडेट।
Anupama 4 November 2025 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा में मंगलवार को जब शाह निवास में माही के बेवकूफी भरे फैसले की बात हो रही होगी तब तोषू सबको समझाएगा कि कैसे माही ने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। तोषू बताएगा कि एक तरफ तो जहां उसने इस रिश्ते की चलते कोठारी मेंशन में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं दूसरी तरफ गौतम से शादी करके वो कोठारी मेंशन में प्रॉपर्टी पर अपनी जगह पक्की कर लेगी। परी और ईशानी को लेकिन अपनी ही पड़ी होगी। वो आकर अनुपमा के पास रोने लगेंगी और किसी तरह सब ठीक करने की बात कहने लगेंगी।

अनुपमा से डांट खाएंगी परी-ईशानी
अनुपमा इस पर भड़क जाएगी और कहेगी कि तुम बच्चों के साथ यही दिक्कत है, सब कुछ झट से चाहिए। इतनी बड़ी गलती की है, माफी मांगकर आए हो, उन लोगों को थोड़ा वक्त दो। अनुपमा कहेगी कि अगर वो नहीं मानें तो बार-बार माफी मांगनी होगी। तोषू और पाखी आपस में बात करेंगे कि उनके बच्चों को उनके कर्मों की सजा मिल रही है, क्योंकि उन्होंने अपनी मां का दिल दुखाया है, इसलिए अब उनके बच्चे भी उनका दिल दुखा रहे हैं। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर राही नया कारनामा कर देगी।
राही करेगी कोठारी नया कारनामा
जिस वक्त प्रेम काम कर रहा होगा, वो बार-बार उसका ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश करेगी। प्रेम जब नहीं देखेगा तो वह खुद जाकर उस पर चीखना चिल्लाना शुरू कर देगी। वो कहेगी कि घर में इतना कुछ चल रहा है और वो ध्यान नहीं दे रहा। प्रेम समझाएगा कि माही जिद पकड़कर बैठी है और अब उसके हाथ में कुछ नहीं है, इसी बीच उसका फोन बजेगा तो प्रेम फोन देखने लगेगा। लेकिन राही फोन छीन लेगी और उस पर टॉन्ट मारेगी कि वो आजकल पूरे वक्त फोन देखता रहता है और मुस्कुराकर रिप्लाई करता है।
प्रेम-राही के रिश्ते में आएगी दरार?
राही की बात सुनकर प्रेम भी नाराज हो जाएगा और पूछेगा- तुम मुझ पर शक कर रही हो? राही फिर एक टॉन्ट मारकर वहां से चलती बनेगी। माना जा रहा है कि दोनों का यह रवैया उनके रिश्ते में दरार डाल सकता है। कोठारी मेंशन में जब माही की शादी की बात हो रही होगी तो वसुंधरा कोठारी बताएगी कि उसने पंडित जी से बात की है और परसों का मुहूर्त निकला है। यह सुनकर सबके कान खड़े हो जाएंगे। अनिल और पराग समझाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वसुंधरा कोठारी किसी की एक नहीं सुनेगी।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




