
Anupama 4 August: वसुंधरा-ख्याति की बोलती बंद करेगी लीला, बैकफुट पर आएगा पूरा कोठारी परिवार
Anupama 4 August 2025: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अगले एपिसोड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने मिलेगा। लीला कोठारियों की बोलती बंद कर देगी।
Anupama 4 August 2025 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के सोमवार के एपिसोड में लीला, बापूजी और अनुपमा कोठारी निवास जाएंगे। तीनों अंश और प्रार्थना के रिश्ते की बात रखेंगे, लेकिन उनके साथ वसुंधरा और ख्याति जैसा बर्ताव करेंगे उसकी किसी को उम्मीद नहीं होगी। पहले तो वसुंधरा कोठारी और ख्याति अनुपमा और लीला को खूब खरी खोटी सुनाएंगी, लेकिन फिर लीला बा मोर्चा संभालेंगी और ऐसी-ऐसी बातें कह जाएंगी कि पूरा कोठारी परिवार बैकफुट पर नजर आएगा।

मिठाई उठाकर फेंक देगी वसुंधरा
दरअसल अनुपमा बड़ी विनम्रता के साथ अंश-प्रार्थना के रिश्ते की बात रखेगी, लीला और बापूजी भी कहेंगे कि पुरानी बातों को भूलकर हमें फिर एक बार नई शुरुआत करनी चाहिए। अनुपमा जब मीठे का डिब्बा वसुंधरा की तरफ बढ़ाएगी तो वह मिठाई उठाकर फेंक देगी और कहेगी कि आपने सोच भी कैसे लिया। पानी सिर से ऊपर जाता देख लीला कोठारियों को अहसास दिलाएगी कि पिछली बार आप लड़के वाले थे, लेकिन इस बार हम लड़के वाले हैं। लीला बताएगी कि कैसे कोठारियों की सहमति के बिना भी यह शादी होगी।
लीला कर देगी सबकी बोलती बंद
लीला इसके बाद ब्रह्मास्त्र चलाएगी और कहेगी कि प्रार्थना और अंश के बच्चे की किलकारियां उस घर में गूंजेंगी और तुम लोग उसके बच्चे की शक्ल देखने को तरसोगे। लीला कहेगी कि नाती के मुंह से नानी-नाना सुनने को तरस जाओगे। लीला की बातें सुनकर वसुंधरा और ख्याति समेत पूरा कोठारी मेंशन सुन्न पड़ जाएगा। सबकी बोलती बंद हो जाएगी और लीला अनुपमा से चलने को कहेगी। जाते वक्त पराग कोठारी अनुपमा को रोकेगा और वसुंधरा कोठारी का फेंका मिठाई का डिब्बा उठाकर कहेगा कि उसे यह न्यौता मंजूर है।
पराग की वजह से टूटेगा घमंड
अनुपमा और लीला समेत हंसमुख के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी लेकिन कोठारियों के चेहरे का रंग उड़ जाएगा। क्योंकि पराग कोठारी की वजह से उनका घमंड जो टूट जाएगा। अनुपमा जाते-जाते विनम्रता से पराग से शादी में आने को कहेगी और साथ ही साथ बाकी परिवार को भी आने का न्यौता दे जाएगी। अनुपमा के जाते ही पूरा घर पराग के इर्द-गिर्द जमा हो जाएगा और उसके ऐसा करने की वजह पूछेगा, इस पर पराग कहेगा कि उसने न्यौता स्वीकार किया है, रिश्ता नहीं। लेकिन सच तो यह है कि पराग भी दिल दी दिल में प्रार्थना और अंश को स्वीकार कर चुका है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




