Anupama: राही की मेडिकल रिपोर्ट्स में चौंकाने वाला खुलासा, बापूजी को सच बताती है परी
Anupama Today's Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में दिखाया जाता है कि अनुपमा, प्रेम और राही के प्यार में पागल हो जाती है और दिग्विजय की एक बात नहीं सुनती है।

Anupama: ‘अनुपमा’ के आज (29 मई 2026) के एपिसोड की शुरुआत दिग्विजय से होगी। दिग्विजय, मोटी बा को खरीखोटी सुनाता है। प्रेम सुन लेता है और भड़क जाता है। दिग्विजय, प्रेम को पूरी बात बताता है, लेकिन प्रेम अपनी मोटी बा का ही साइड लेता है। बात इतनी बढ़ जाती है कि दिग्विजय, प्रेम के गाल पर थप्पड़ जड़ देते हैं। वहीं प्रेम उनका कॉलर पकड़ लेता है। राही गुस्से में शाह हाउस जाती है और अनुपमा को खरीखोटी सुनाती है।
हॉस्पिटल जाती है राही
शाह हाउस से निकलकर राही हॉस्पिटल जाती है। अपनी रिपोर्ट्स पढ़ने के बाद राही अकेले बैठकर रोने लगती है। तभी एक अनजान औरत उसके पास आकर उसका हालचाल लेती है। राही उन्हें बताती है कि उसका हीमोग्लोबिन बहुत कम आया हैं, विटामिन्स की भी कमी बताई है और उसे PMOS भी हुआ है।
प्रेग्नेंसी में आ सकती हैं दिक्कतें
राही उन्हें समझाती है कि PMOS की वजह से उसकी प्रेग्नेंसी में बहुत सारी दिक्कते आ सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर ने उसे जल्द से जल्द इलाज शुरू करने की सलाह दी है। डॉक्टर ने ये भी कहा कि स्ट्रेस से परेशानी बढ़ सकती है और आगे चलकर मां बनने में दिक्कत भी हो सकती है।
अनुपमा का श्राप
राही कहती है, ‘मैंने सोचा था कि जब मैं मां बनूंगी तो अपने बच्चे को वो सब दूंगी जो मुझे नहीं मिला है। अपनी मां जैसी मां कभी नहीं बनूंगी।’ वो औरत, राही से कहती है, ‘अपनी मां से इतनी नफरत करती हो। अरे वो भी तो नानी बनेगी।’ राही कहती है, ‘कैसे बनेगी नानी? वो नानी कैसे बनेंगी जब मैं ही मां नहीं बन सकती हूं। मेरी अपनी मां ने मुझे श्राप दे दिया है।’
अनजान औरत की सलाह
वो अनजान औरत जाते जाते राही से कहती है, ‘कोई मां अपने बच्चों काे श्राप नहीं दे सकती। ये रिपोर्ट लेकर अपनी मां के पास जरूर जाना। उनका आशीर्वाद जरूर लेना। मुझे यकीन है कि तुम्हारी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।’
टूट जाती है अनुपमा
इधर अनुपमा, दिग्विजय की एक नहीं सुनती है। दिग्विजय, अनुपमा से माफी मांगते हैं और वहां से चले जाते हैं। वहीं अनुपमा ये सोच सोचकर परेशान होती है कि दिग्विजय की वजह से प्रेम और राही उससे और ज्यादा नफरत करने लगे हैं। इस बीच बा, अनुपमा को ताने देती हैं और बापूजी के पास परी का कॉल आता है। परी, बापूजी का बताती है कि मोटी बा और गौतम गांधी की वजह से दिग्विजय का घर और कैफे चला गया इसलिए वो कोठारी हाउस आए थे।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


