
Anupama 27 Oct: गौतम गांधी करेगा एक तीर से 2 शिकार, अंश की जिद का नतीजा भुगतेगी प्रार्थना
Anupama 27 October 2025 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का सोमवार का एपिसोड गौतम गांधी के कमबैक और अनुपमा की बढ़ती मुश्किलों के नाम रहने वाला है।
Anupama Serial Today Episode Written Update: अनुपमा वापस मुंबई जाने से पहले परिवार के सभी लोगों से मिलेगी। जहां एक तरफ बापूजी-लीला और बाकी लोग भावुक होंगे, वहीं दूसरी तरफ वसुंधरा कोठारी उसे खूब ताने मारेगी। अनुपमा भी जवाब देगी और नोकझोक शुरू हो जाएगी। इशारों-इशारों में मोटी बा यह भी कह देगी कि आप अपने सपने पूरे कीजिए यहां आपके घरवालों को संभालने के लिए तो हम और पराग हैं ही। लेकिन अनुपमा के लिए अपने परिवार को छोड़कर जाना इतना आसान नहीं होगा। क्योंकि कहानी में आएंगे कई दमदार ट्विस्ट।

परी यूं उगलवाएगी राजा और ईशानी का सच
परी यह समझ चुकी है कि उसके पति राजा और ईशानी के बीच कुछ तो चल रहा है। वो ईशानी से कॉल करने के बहाने उसका फोन लेगी और उसे यह पता चलते देर नहीं लगेगी कि ईशानी उसके पति को हनीट्रैप में फंसा चुकी है। अनुपमा जब निकलने वाली होगी तो परी रोते हुए अनु मां के पास जाएगी और कहेगी कि उसे राजा के साथ नहीं रहना है। वो बताएगी कि राजा और ईशानी का अफेयर चल रहा है। अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। ईशानी की पोल खुलते ही पाखी भी घबरा जाएगी, जिससे पता चलता है कि वो भी इस बारे में पहले से जानती थी।
गौतम गांधी करेगा एक तीर से दो शिकार
उधर राजा के बारे में जब उसके परिवार वालों को पता चलेगा तो पराग उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ देगा। वो उससे ऐसा करने की वजह पूछेगा तो राजा कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे सकेगा। यहां राजा एक तीर से दो निशाने लगाएगा। वो राजा का सपोर्ट करेगा और उसकी और ईशानी की तस्वीर देखकर कहेगा कि यह तस्वीर मॉर्फ्ड है, यानि एडिट करके बनाई गई है। ईशानी के साथ नजर आ रहा लड़का असल में राजा नहीं है, इस तरह वो राजा और परिवार वालों का भरोसा जीत लेगा और घर में अपनी जगह मजबूत कर लेगा। साथ ही उधर अनुपमा की नातिन ईशानी विलेन बन जाएगी।
अंश की जिद का नतीजा भुगतेगी प्रार्थना
वसुंधरा कोठारी इस बात से मंत्र मुग्ध हो जाएंगी। गौतम गांधी को दोबारा घर में पैर जमाते देख प्रार्थना वापस चलने की जिद करेगी, लेकिन अंश नहीं मानेगा। वो कहेगा कि गौतम उससे कंपनी में उसकी पोजिशन छीन रहा है और वह पापा का भरोसा तोड़कर नहीं जाएगा। वो कहेगा कि जिंदगी में पहली बार उस पर किसी ने इतना भरोसा किया है। लेकिन प्रार्थना यह सोच-सोचकर परेशान है कि उसके और उसके बच्चे पर लगातार गौतम की मौजूदगी का क्या असर होगा। घर के इन बदलते समीकरणों का क्या नतीजा होगा? यह तो वक्त ही बताएगा। शो के ताजा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




