
Anupama 27 July: पराग का ऑफर ठुकरा देगी अनुपमा, राही की इस बात से इंप्रेस होंगी मोटी बा
संक्षेप: Anupama 27 July 2025 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा और राही के बीच झगड़ा बढ़ता चला जाएगा, लेकिन अब कोठारी परिवार के लोगों पर इसका असर पड़ने लगा।
Anupama 27 July 2025 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का रविवार का एपिसोड फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। सीरियल का 27 जुलाई 2025 का एपिसोड शुरू होगा अनुपमा के मुंबई वाले गरीब मोहल्ले में पराग कोठारी की एंट्री के साथ। वहां मौजूद रह शख्स और औरतें हैरान होंगी कि इतना बड़ा आदमी आखिर अनुपमा से मिलने क्यों आया है? सबसे पहले जस्सी को शक होने लगेगा और सरिता ताई उसे समझाएगी कि दिमाग के घोड़ों को लगाम दे और अनुपमा पर यकीन रख, वो कुछ गलत नहीं होने देगी।

पराग का ऑफर ठुकरा देगी अनुपमा
अनुपमा अंदर पहुंचेगी और पराग कोठारी से आने की वजह पूछेगी तो पराग सीधी बात करेगा। पराग कोठारी तब अनुपमा को एक कार्ड दिखाएगा और कहेगा कि यह एक इंटरनेशनल कार्ड है, इससे जितने चाहे पैसे स्वाइप कर लीजिए और कॉम्पटिशन में हार जाइए। पराग कहेगा कि उसे पता है कि वह ये कॉम्पटिशन सिर्फ पैसों के लिए खेल रही है, उसकी जरूरत पैसों की है और राही की जरूरत उसकी खुशी और उसकी जिद की है। अनुपमा पराग कोठारी का ऑफर ठुकरा देगी और कहेगी कि शायद उसे बड़े बुजुर्गों ने सिखाया नहीं कि जीत खरीदी नहीं कमाई जाती है।
ख्याति को डांटेगी वसुंधरा कोठारी
पराग कोठारी कहेगा कि उसे पता है कि उसकी बेटी वैसे भी जीत जाएगी, वह तो बस एक मौका देने आया है। तब अनुपमा पूछेगी कि क्या उसे पक्का यकीन है कि राही जीत जाएगी? इस सवाल पर पराग कोठारी का कॉन्फिडेंस हिल जाएगा। उधर वसुंधरा कोठारी बिलकुल अलग ट्रैक पर नजर आएगी। वह ख्याति को समझाएगी कि राही को इस कॉम्पटिशन में झोंकने की कोशिश बंद करे। वह ख्याति से कहेगी कि तुम्हें राही की जीत नहीं अनुपमा की हार चाहिए। लेकिन हम परिवार की खुशी देख रहे हैं।
राही की इस बात से इंप्रेस होंगी बा
वसुंधरा कोठारी ईश्वर से प्रार्थना करेगी कि राही अपने कदम पीछे खींच ले। वह कहेगी कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसकी बहू अपनी मां और घरवालों को छोड़कर कोठारी परिवार का साथ देगी। मोटी बा को राही के प्रति सहानुभूति और प्यार आएगा और साथ ही साथ उसे यह डर भी सताएगा कि कहीं यह कॉम्पटिशन उसकी बहू और बेटे का तलाक ना करा दे। क्योंकि इस कॉम्पटिशन को घर के लोगों ने जंग का मैदान बना दिया है। सीरियल में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




