Anupama 27 Jan: वसुंधरा करेगी यह बेवकूफी, पराग कोठारी का चढ़ेगा पारा, जैसे-तैसे संभालेगा सिचुएशन

Jan 27, 2026 04:13 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama 27 January 2026 Full Episode: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वसुंधरा कोठारी अपना घर बचाने की कोशिश में एक ऐसी बेवकूफी कर देगी कि पराग का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।

Anupama 27 Jan: वसुंधरा करेगी यह बेवकूफी, पराग कोठारी का चढ़ेगा पारा, जैसे-तैसे संभालेगा सिचुएशन

Anupamaa 27 January 2026 Full Episode: टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में मीडिया वाले चॉल पहुंच जाएंगे। अनुपमा मीडिया वालों के साथ बातचीत में बताएगी कि कैसे रजनी देसाई ने चॉल वालों के साथ धोखा किया। रिपोर्टर अनुपमा से रजनी की निजी जिंदगी के बारे में भी सवाल करेंगे लेकिन अनुपमा कुछ नहीं बताएगी। वह कहेगी कि उसकी लड़ाई गलत के साथ है, वह किसी की पर्सनल लाइफ को दुनिया के सामने उछालकर मीडिया वालों को मसाला नहीं देगी।

रजनी ने खोली अनुपमा की यह पोल

इधर अनुपमा मर्यादा का पालन करते हुए सिर्फ अपने और चॉल वालों के हक की बात करेगी और उधर रजनी को लगेगा कि अनुपमा विपक्षी पार्टियों के साथ मिली हुई है और उसकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को बाद में इस्तेमाल करेगी। इसीलिए रजनी मौके का फायदा उठाकर एक पॉडकास्ट में जाएगी और अनुपमा की जिंदगी के बारे में सारी बातें कैमरा पर बोल देगी। यह पॉडकास्ट जब अनुपमा के सामने आएगा तो वह दंग रह जाएगी। जस्सी, ईशानी और सरिता कहेंगी कि इधर तू अच्छी बनकर उसकी निजी जिंदगी को बचा रही है और उधर यह है कि हर मर्यादा तोड़ती चली जा रही है।

गलत कदम उठाने से रोकेगी अनुपमा

प्रेरणा तब कहेगी कि मीडिया वालों को बुलाओ, मैं अपनी मां के खिलाफ बोलूंगी और उनकी सारी पोल खोलूंगी। लेकिन अनुपमा उसे रोकेगी और कहेगी कि अगर मैंने भी वही सब किया जो वो कर रही है, तो फिर मुझमें और उसमें क्या फर्क रह जाएगा। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर कोठारी मेंशन में वसुंधरा कोठारी मदद के लिए अपने दिवंगत पति के उस दोस्त को बुला लेगी। पराग कोठारी को अपनी मां का ऐसा करना अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन फिर भी वह धैर्य पूर्वक वहां पर बैठा रहेगा।

मानिक को करारा जवाब देगा पराग

वसुंधरा के पति के दोस्त रहे इस शख्स का नाम मानिक होगा। मानिक ने वसुंधरा कोठारी के पति के साथ बहुत गलत किया था और बिजनेस में उसे धोखा दिया था। यही वजह होगी कि पराग को उसका वहां आना अच्छा नहीं लगेगा। मानिक पहले तो अच्छा होने और मदद करने का दिखावा करेगा और फिर आखिर में कहेगा कि वह इस घर को छुड़वा तो देगा, लेकिन फिर यह घर उसका हो जाएगा। लेकिन वो लोग जब तक चाहें इस घर में रह सकते हैं। पराग कोठारी उस खड़ा होगा और मानिक भाई को कहेगा कि वह बिजनेसमैन नहीं बल्कि एक गिद्ध हैं। पराग कहेगा कि यह घर हमेशा से बा का था और आगे भी रहेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।