Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama 23 November 2025 Written Update Rajni is Anu Childhood Friend Vasundhara to Trap Raahi
Anupama 23 Nov: अनुपमा के बचपन की दोस्त निकली रजनी, वसुंधरा की साजिश का शिकार होगी राही

Anupama 23 Nov: अनुपमा के बचपन की दोस्त निकली रजनी, वसुंधरा की साजिश का शिकार होगी राही

संक्षेप:

Anupama 23 November 2025: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल में रविवार को आपको पता चलेगा कि जिस नगर सेविका की बात चल रही थी, वो तो असल में अनुपमा के बचपन की दोस्त निकली।

Nov 23, 2025 03:11 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama 23 November 2025 Full Episode: अनुपमा सीरियल में रविवार को आप देखेंगे कि जब पूर्वी छाया चॉल में जब सभी औरतें मिलकर क्रिकेट खेल रही होंगी तभी वहां पर नगर सेविका रजनी ताई की एंट्री होगी। सरिता सबको रजनी ताई से मिलवाएगी और जैसे ही वो अनुपमा को देखेगी तो सोच में पड़ जाएगी। लेकिन फिर खेल शुरू होगा और अनुपमा रजनी ताई की गेंदों पर खूब छक्के चौके लगाएगी। जब खेल खत्म होगा तब रजनी ताई अनुपमा के बारे में बातचीत करते हुए कहेगी कि वो उसे बचपन से जानती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अनुपमा के बचपन की दोस्त निकली रजनी

सभी कनफ्यूज हो जाएंगे और अनुपमा भी सोच में पड़ जाएगी। फिर जब रजनी ताई याद दिलाएगी तो अनुपमा को याद आएगा कि वो असल में अनु की स्कूल की दोस्त है। रजनी ताई और अनुपमा दोनों बहुत खुश हो जाएंगी और बचपन की यादें ताजा करेंगी। सभी एक इतनी बड़ी नेता को अनुपमा के साथ यूं हंसते-खेलते देख चक्कर में पड़ जाएंगे और फिर रजनी ताई अनुपमा से साथ चलने को कहेगी, लेकिन तभी उसका असिस्टेंट कहेगा कि आज उन्हें किसी जरूरी इवेंट में जाना है।

वसुंधरा की साजिश का शिकार होगी राही

उधर कोठारी मेंशन में राही जब क्लास के लिए जा रही होगी तो वसुंधरा उसे टोक देगी और टॉन्ट मारेगी कि घर के काम संभालने के लिए वो नौकरानी है तो। राही सोचेगी कि अभी क्लास के लिए थोड़ा वक्त है तो वह पहले घर के काम संभलवा देगी। वो काम करने में लग जाएगी और वसुंधरा उसे एक के बाद एक काम बताती चली जाएगी जिसमें काफी वक्त लग जाएगा। कुकिंग से लेकर साफ-सफाई तक वसुंधरा सब कुछ करवाएगी। लेकिन फिर जब वसुंधरा की दोस्त आएंगी और राही खाना परोस रही होगी, तब एक ट्विस्ट आएगा।

राही को नौकरानी सा ट्रीट करेगी वसुंधरा

वसुंधरा कोठारी की दोस्त जब राही का परिचय पूछेंगी तो वह कहेगी कि यह प्रेम की पत्नी है। जब वसुंधरा की दोस्त पूछेंगी कि यह क्या करती है तो मोटी बा कहेगी कि यह कुछ नहीं करती है, बस घर पर ही रहती है। ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है ना। राही को यह सुनकर बहुत बुरा लगेगा। मोटी बा पूरे वक्त राही को नौकरानी जैसा ट्रीट करेगी और माही की तारीफों के पुल बांधेगी। राही बार-बार अपनी किताबों को देखेगी और बहुत बुरा फील करेगी। उधर शाह निवास में लीला अपने पोते अंश को अपनी कंपनी ली शॉ में पार्टनर बना लेगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।