
Anupama 19 Oct: मौत के मुंह में कदम रखेंगी देविका, अनुपमा में आने वाले हैं ये 4 धमाकेदार ट्विस्ट
Anupama 19 October 2025: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का रविवार का एपिसोड कई ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाला है। जानिए शो में आगे कहानी क्या मोड़ लेने वाली है।
Anupama 19 October 2025 Full Episode: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि किंजल, जस्सी, सरिता और परी अनुपमा को ढूंढ-ढूंढकर थक जाएंगे। तब जस्सी उन्हें आइडिया देगी कि रावण ने सीता माता को अपनी लंका में ही छिपाकर रखा था, कहीं ऐसा तो नहीं कि प्रकाश ने भी अनुपमा और राही को अपने बंगले में ही कहीं छिपा रखा है? यह बात सभी को ठीक लगेगी और परी कहेगी कि वो काफी चालाक है, हमें पूरे जंगल में घुमाकर खुद अपने बंगले में छिपा बैठा है।

देविका पहुंचेगी प्रकाश के बंगले
देविका सभी को सुझाव देगी कि वो और जस्सी जाकर उसके घर में अनुपमा और राही को ढूंढेंगे। सरिता बुरी तरह डर जाएगी और कहेगी कि पहले उन दोनों को ढूंढना पड़ा और अब वो दोनों खुद मौत के मुंह में कदम रखने जा रही हैं। लेकिन देविका उन्हें हिम्मत देगी और कहेगी कि उन्हें कुछ नहीं होगा। देविका और जस्सी अनुपमा और राही की तलाश में प्रकाश के बंगले पर पहुंच जाएंगे लेकिन उधर वो दोनों अलग ही मुसीबत में पड़ी होंगी।
अपनी जान खतरे में डालेगी अनु
अनुपमा और राही अपने अतीत के बारे में बातें करती हुई किसी तरह अपने बीच बनी ईंटों की दीवार को गिरा देंगी। दोनों के बीच की दूरियां भी काफी हद तक कम हो जाएंगी, लेकिन असली चुनौती उसके बाद शुरू होंगी। जब अनुपमा और राही उस गटर से बाहर निकलने की शुरू होंगी तो समझ आएगा कि रस्सी एक ही इंसान का वजन ले पाएगी। अपनी बेटी को बचाने के लिए अनुपमा रस्सी छोड़ देगी और खुद अपने आप को मौत के मुंह में धकेल देगी।
कहानी में आएंगे कई बड़े ट्विस्ट
राही किसी तरह बाहर निकल जाएगी लेकिन तभी एक बड़ा सा पत्थर आकर उस गटर का मुंह बंद कर देगा। अनुपमा उसी गटर में बंद हो जाएगी जिसमें पानी भरता जा रहा होगा। राही अपनी मां को बचाने की बहुत कोशिश करेगी, लेकिन बात नहीं बनेगी। आखिर में वह मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर देगी, तभी एक शख्स आकर पीछे से उसके कंधे पर हाथ रखेगा। अब देखना होगा कि क्या यह शख्स राही की मदद करेगा या फिर उसके लिए मुश्किलें खड़ी करेगा। प्रेम के पास कई बार किसी का कॉल आएगा लेकिन वो यह नंबर पिक नहीं करेगा। माना जा रहा है कि यह किंजल का ही कॉल होगा। उधर देविका और जस्सी भी राही की मदद के लिए पहुंच जाएंगी।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




