
Anupama 19 Dec: रजनी के प्लान पर फिरेगा पानी, तिलमिला उठेगी अनुपमा की सहेली
Anupamaa in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में कान्हा जी, अनुपमा और पूर्वी छाया चॉल के लोगों का घर बचा लेंगे। रजनी का प्लान फेल हो जाएगा।
भारती और वरुण का रिश्ता पक्का करने के बाद अनुपमा चॉल जाएगी। अनुपमा चॉल के लोगों को फाइल पढ़कर सुनाएगी। चॉल के लोग अनुपमा पर आंख बंद करके भरोसा करेंगे और पेपर्स पर साइन कर देंगे। अनुपमा, रजनी को वीडियो कॉल करके दिखाएगी कि उसने पेपर्स साइन करवा लिए हैं। इसके बाद अनुपमा चॉल वालों को खुशखबरी देगी। अनुपमा उन्हें बताएगी कि भारती और वरुण की शादी होने वाली है।

होगा तमाशा
चॉल का एक सदस्य साइन करने नहीं आ पाएगा। ऐसे में अनुपमा, सरिता ताई को जिम्मेदारी देगी। रात में जब अनुपमा, सरिता ताई से फाइल मांगने जाएगी तब सरिता ताई उसे बताएगी कि जस्सी फाइल लेकर तावड़े के पास साइन करवाने गई है। इसके तुरंत बाद जस्सी भागते हुए अनुपमा के पास आएगी और अनुपमा को बताएगी कि तावड़े के घर का एसी फट गया और आग लग गई। उस आग में पेपर्स भी जल गए।

तिलमिलाएगी रजनी
अनुपमा परेशान हो जाएगी। अनुपमा, तावड़े से मिलने जाएगी। अगले दिन अनुपमा भगवान का धन्यवाद करेगी कि उनकी वजह से किसी का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके बाद अनुपमा, रजनी को बताएगी कि फाइल जल गई। रजनी, अनुपमा से तो कुछ नहीं कहेगी, लेकिन फोन रखने के बाद भड़क जाएगी।

वरुण के सामने अपना गुस्सा निकालेगी रजनी
वरुण के सामने रजनी चीखने-चिल्लाने लगेगी। उसे इस बात का डर सताने लगेगा कि कहीं इस प्रोजेक्ट की वजह से पराग कोठारी के सामने उसकी वैल्यू कम न हो जाए। वह वरुण को ये बात समझा नहीं पाएगी और सिर्फ परेशान होते रहेगी। वहीं चॉल वाले मिलकर बड़ा फैसला लेंगे। वे अपने घर की पावर ऑफ अटॉर्नी अनुपमा को दे देंगे ताकि वो खुद रजनी के पास जाकर पेपर्स पर चॉल की तरफ से साइन कर सके। अब देखना ये होगा कि अनुपमा चॉल वालों का घर बचा पाएगी या नहीं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




