Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama 17 dec social media reaction in hindi know about fans theory about upcoming twist
Anupama: ‘अनुपमा’ का आज का एपिसोड देखने के बाद फैंस बोले, अब तेरा क्या होगा रे रजनी!

Anupama: ‘अनुपमा’ का आज का एपिसोड देखने के बाद फैंस बोले, अब तेरा क्या होगा रे रजनी!

संक्षेप:

Anupama Twitter Reaction: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का आज का एपिसोड देखने के बाद फैंस आगे आने वाले ट्विस्ट का अनुमान लगा रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Dec 17, 2025 02:36 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में भारती फंस जाती है। ऐसे में अनुपमा उसे बचाती है। अनुपमा का ये मां काली वाला रूप देख लोग सोशल मीडिया पर रजनी का मजाक उड़ा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि रजनी को पराग की बात सुन लेनी चाहिए थी। पराग ने उसे समझाया था कि अनुपमा, अनुपमा है। उससे बचकर रहना। आइए बताते हैं लोग क्या लिख रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
अनुपमा सीरियल
ये भी पढ़ें:अनुपमा के बारे में रजनी को यह चेतावनी देगा पराग, गौतम के आगे खुला दिवाकर का राज

फैंस का रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, ‘अब तेरा क्या होगा रे रजनी।’ दूसरे ने लिखा, ‘रजनी अपने आपको चालाक और अनुपमा को सीधी समझ रही है। अगर उसने अनुपमा का ये रूप देख लिया होता तो वो अनुपमा से पंगा लेने का ख्याल छोड़ देती।’ तीसरे ने लिखा, ‘रजनी को गई। उसे पता नहीं है कि जब अनुपमा के अपनों पर आती है तब क्या होता है। आज तो सिर्फ ट्रेलर दिखा है आगे पूरी फिल्म दिखेगी।’

अनुपमा
ये भी पढ़ें:हो गई अनुपमा की बर्बादी की शुरुआत! अब बस राही की राय ही बचा सकती है

फैंस थ्योरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ लोग आगे आने वाले ट्विस्ट के बारे में बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘रजनी के बेटे को सच में भारती से प्यार हो जाएगा और वही अनुपमा को बचाएगा। साफ समझ आ रहा है कि वरुण अभी से ही अनुपमा की तरफ खींचा चला जा रहा है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘प्रेम को पता चल जाएगा कि उसके पिता, अनुपमा की चॉल को तोड़ना का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में प्रेम अपने पिता को रोकेगा और अनुपमा के सामने रजनी का असली चेहरा लेकर आएगा।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।