
Anupama 16 Sept: अनुपमा की खुशी नहीं सह पाएगी बेटी, धोबी के कुत्ते वाली होगी पाखी की हालत
संक्षेप: Anupama 16 September 2025 Full Episode: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी की हालत धोबी के कुत्ते जैसी हो जाएगी। वह अपने परिवार में भी बेइज्जत होगी और फिर कोठारी मेंशन वालों से भी।
Anupama 16 September 2025 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा का मंगलवार का एपिसोड पाखी को मिलने जा रही उसके कर्मों की सजा के नाम रहेगा। रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सो में 16 सितंबर को आप देखेंगे कि जब अनुपमा शो से मिली प्राइज मनी को गणपति बप्पा के चरणों में रखेगी तो सभी बहुत खुश होंगे, लेकिन भारती की आंखों में आंसू आ जाएंगे। अनुपमा उसे संभालेगी तो वह उसे शुक्रिया अदा कहेगी। इस पर अनुपमा कहेगी कि यह सब हमने सिर्फ डांस के लिए नहीं तेरे लिए किया है।

पूजा के दौरान भावुक हो जाएगी भारती
अनुपमा भारती से कहेगी कि कॉम्पटिशन की बात तो हमारे जेहन में तेरी वजह से आई थी। माहौल को हल्का करते हुए जस्सी कहेगी कि तू तो बस अपने लिए कोई अच्छा सा अस्पताल खोज ले, क्योंकि अब तू जहां कहेगी वहां तेरा इलाज करवाएंगे। उधर कोठारी मेंशन में पूजा करते-करते राही बहुत भावुक हो जाएगी। वह अकेली कमरे में बैठी अपनी हार के बारे में सोच रही होगी और इस बात का पछतावा कर रही होगी कि वह इतनी कोशिश के बाद भी नहीं जीत पाएगी। हमेशा उलटा ही सोचने वाली राही यहां भी अपनी मां को ही विलेन बनाती रहेगी।
अनुपमा की खुशी से जलेगी उसकी बेटी
अनुपमा भी उधर ट्रॉफी के साथ बैठी होगी और अपने मर चुके पति अनुज कपाड़िया से बात कर रही होगी। उसी दौरान देविका वहां आ जाएगी। माहौल हल्का होगा और दोनों पार्टी करने का तय करेंगी, लेकिन इसी बीच पाखी वहां आ जाएगी और दोनों से कहेगी कि आप दोनों पागल हो गई हैं क्या? पाखी कहेगी कि वक्त का नहीं तो कम से कम अपनी उम्र का तो लिहाज कीजिए। जब से आई हैं तब से सिर्फ पार्टी किए चली जा रही हैं। इस पर देविका और अनुपमा मिलकर पाखी को लताड़ेंगी।
धोबी के कुत्ते वाली होगी पाखी की हालत
लेकिन पाखी कहां कुछ समझने वाली थी। वह अपनी मां और मासी के डांट खाने के बाद खिसियाहट निकालने के लिए पाखी कोठारी निवास में ख्याति को वीडियो कॉल करेगी। वह ख्याति को दिखाएगी कि कैसे अनुपमा अपनी टीम के साथ जश्न मना रही है और नाच रही है। ख्याति इस पर पाखी को ही उलटा लताड़ देगी और कहेगी कि तुमने यहां हमारे जले पर नमक छिड़कने के लिए फोन किया है। ख्याति कहेगी कि तुम भी अपनी मां की तरह हो, आज के बाद इस घर में कदम रखने की हिम्मत भी मत करना। पाखी से उसका काम भी छिन जाएगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




