Anupama 15 Feb: कीर्ति कुबूल करेगी अपना पाप, कोठारी परिवार को देगी खुली चुनौती

Feb 15, 2026 12:51 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama 15 Feb 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के रविवार के एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलेगा? जानिए आज के एपिसोड का फुल रिटेन अपडेट।

Anupama 15 Feb: कीर्ति कुबूल करेगी अपना पाप, कोठारी परिवार को देगी खुली चुनौती

टीवी सीरियल 'अनुपमा' का रविवार का एपिसोड कई ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाला है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल के 15 फरवरी 2026 के एपिसोड में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। कपिल की कहानी फाइनली कोठारियों के सामने आएगी और इसकी वजह से कहानी में मेजर ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। पराग अपने दामाद कपिल से पूछेगा कि अगर उसे इतने वक्त से प्रताड़ित किया जा रहा था तो वह खामोश क्यों रहा? जवाब में कपिल बताएगा कि कोई उस पर यकीन नहीं करता। पुरुष जब इस बारे में बात करते हैं तो समाज उनका मजाक बनाता है और कोई भी गंभीरता से नहीं लेता।

वसुंधरा करेगी यकीन करने से इनकार

अनुपमा भी बताएगी कि पुरुष अगर अपना दर्द दुनिया के सामने रखते हैं तो उन्हें कमजोर करार दिया जाता है। पुरुषों को यही सिखाया जाता है कि उन्हें अपनी तकलीफ, अपना दर्द किसी के सामने जाहिर नहीं करना चाहिए। अनुपमा याद दिलाती है कि कैसे उसकी बेटी पाखी ने भी अपने पति के साथ ऐसा ही बर्ताव किया था। पराग इस बारे में आगे सवाल करता है तो अनुपमा कपिल के शरीर पर मौजूद घाव दिखाती है, लेकिन सभी को जोर का झटका उस वक्त लगता है जब वसुंधरा इस पूरी बात पर ही विश्वास करने से इनकार कर देती है। कपिल कहेगा कि उसने पहले भी सबको यह बताने की कोशिश की थी, लेकिन किसी ने यकीन नहीं किया।

कीर्ति की बातें सुनकर उड़ेगे सबके होश

वसुंधरा कपिल को झूठा करार दे देती है। लेकिन अनुपमा उसके साथ खड़ी रहती है। कपिल कहेगा कि पहली बार अनुपमा ने ही उसकी तकलीफ समझी है। अनुपमा समझाएगी कि पुरुषों के आंसू झूठ नहीं बोलते। लेकिन वसुंधरा की आंखें तब खुलती हैं जब कीर्ति खुद अपना सच सबको बताएगी। पुलिस बुलाए जाने की बात पर कीर्ति स्वीकार कर लेगी कि वह वाकई इतने सालों से कपिल को टॉर्चर कर रही थी। कीर्ति पुलिस बुलाई जाने की बात पर कहेगी कि वह झूठी कहानी गढ़ देगी और नतीजा यह होगा कि परिवार के सभी लोगों को लॉकअप में बंद होना होगा। वसुंधरा कोठारी समेत सभी लोगों के होश फाख्ता हो जाएंगे। वह परिवार के लोगों को खुली चुनौती देगी। आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;