Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama 14 October 2025 Written Update Anu Get Help by this Lady Leela Got Shocked back Home
Anupama Today Episode: अनुपमा की मदद करेगी यह औरत, घर लौटते ही लीला के उड़ेंगे तोते

Anupama Today Episode: अनुपमा की मदद करेगी यह औरत, घर लौटते ही लीला के उड़ेंगे तोते

संक्षेप:

Anupama 14 October 2025: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि गौतम गांधी कोठारियों से माफी मांगेगा और कहेगा कि उससे बहुत बड़ा पाप हो गया है।

Oct 14, 2025 01:49 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama 13 October 2025 Full Episode: टीवी सीरियल अनुपमा में मंगलवार को आप देखेंगे कि प्रकाश भाऊ फिर एक बार अनुपमा को बेवकूफ बनाने की कोशिश करेगा। वह और उसके गुर्गे अनुपमा और देविका को समझाएंगे कि गिरिजा पागल थी और अगर वो कुछ भी कहे तो उसकी बातों पर यकीन मत कीजिएगा। अनुपमा नहीं मानेगी और प्रकाश को सबक सिखाने की धमकी देकर वहां से चली जाएगी। प्रकाश भी अनुपमा से बदला लेने की बात कहेगा। लेकिन ये बातें उसकी पत्नी सुन लेगी और अनुपमा की मदद करने का फैसला करेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अनुपमा की मदद करेगी यह औरत

जाते वक्त वो अनुपमा को चुपके से मिलेगी और उसके हाथ में एक चिट्ठी देकर वहां से चली जाएगी। चिट्ठी में लिखा होगा कि अगर उसमें हिम्मत होती तो वह अपने पति से उन बाकी लड़कियों को बचा पाती। चिट्ठी में प्रकाश की पत्नी ने लिखा होगा कि गिरिजा को सोनू लेकर गया है, और अनुपमा उसे गांव के पीछे वाले रास्ते से जाकर ढूंढने की कोशिश करे। अनु और देविका जंगल के रास्ते गिरिजा को ढूंढने निकल पड़ेंगी। लेकिन ना उन्हें कहीं सोनू नजर आएगा और ना ही गिरिजा, लेकिन फिर एक सुनसान कोठरी दिखेगी।

गौतम को हुआ गलती का अहसास?

उधर जब मंदिर में प्रार्थना, परी, माही और ख्याति अपने सामने गौतम गांधी को भीख मांगते देखेंगे तो वो सन्न रह जाएंगे। उन्हें कुछ समझ में नहीं आएगा। गौतम सभी को पहचान जाएगा और कहेगा कि वो कभी भी उन लोगों के सामने नहीं आना चाहता था, लेकिन किस्मत का मारा वो उनसे टकरा ही गया। गौतम गांधी कहेगा कि अगर हो सके तो उसकी गलतियों के लिए उसे माफ कर दिया जाए। माही और बाकी लड़कियां पिघलने लगेंगी, लेकिन प्रार्थना डरी हुई होगी। वह फौरन उन्हें समझाने लगेगी कि गौतम ढोंग कर रहा है।

घर लौटते ही लीला के उड़ेंगे होश

प्रार्थना कहेगी कि अगर भेड़िया भेड़ की खाल ओढ़कर चला जाए तो उसे मासूम नहीं समझ लेना चाहिए। लेकिन माही का झुकाव गौतम की तरफ हो चुका है, अब देखना यह है कि माही के दिमाग में आखिर क्या चल रहा है। उधर घर पहुंचने पर लीला को पता चलेगा कि उसके पीछे घर में क्या कुछ हुआ है। पाखी को भी अपनी बेटी के बारे में पता चलेगा कि वह छुट्टियों पर नहीं आई है, बल्कि कॉलेज छोड़कर आ गई है। वह उससे वजह पूछने की कोशिश करेगी, लेकिन ईशानी वापस कॉलेज जाने से साफ इनकार कर देगी।

ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स की ये 5 फिल्में हो गई थीं बैन, जानिए किन वजहों से हुआ था विवाद
ये भी पढ़ें:असली में किए गए थे ये जानलेवा स्टंट, इस सीन में दिखता है स्टंटमैन का चेहरा
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।