Anupama: भिखारी बन गया गौतम गांधी, लीला-ख्याति में हुआ झगड़ा, चालाकी दिखाकर फंसेगी राही

Anupama: भिखारी बन गया गौतम गांधी, लीला-ख्याति में हुआ झगड़ा, चालाकी दिखाकर फंसेगी राही

संक्षेप:

Anupama 13 October 2025 Written Update: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का सोमवार आपके लिए कौन से ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाला है? जानिए अब आगे क्या मोड़ लेगी कहानी।

Oct 13, 2025 02:32 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupama 13 October 2025 Full Episode: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल 'अनुपमा' के सोमवार के एपिसोड में कहानी नया मोड़ लेगी। गांव में खराब होते माहौल को देखते हुए लीला बा, ख्याति, मीता और पाखी वापस घर लौटने की जिद करने लगेंगी। वो अपने साथ प्रार्थना और परी को भी ले जाएंगी। अनुपमा से भी वापस चलने को कहा जाएगा, लेकिन वो कहेगी कि मैं अपने बेटे समर की मौत का बदला लेकर ही लौटूंगी। जस्सी, राही, सरिता और भारती उसके साथ गांव में ही रुक जाएंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लीला और ख्याति में क्यों हुआ झगड़ा

उधर जैसे ही लीला और ख्याति समेत बाकी की टोली घर पहुंचेगी, उनमें इस बात को लेकर खींचतान शुरू हो जाएगी कि प्रार्थना किसके पास रहेगी। पाखी और मीता के समझाने पर लीला कुछ दिन के लिए प्रार्थना को कोठारी मेंशन ले जाने देगी, लेकिन उसे समझाकर भेजेगी कि वहां जाकर किसी कागज पर साइन मत कर देना। लीला याद दिलाएगी कि कैसे वसुंधरा ने प्रार्थना से रिश्ते खत्म कर दिए थे और ख्याति भी शादी में तमाशा करने के मकसद से आई थी। जाते वक्त ख्याति एक मंदिर पर गाड़ी रुकवाएगी।

क्यों भीख मांगता फिर रहा है गौतम

सभी तय करेंगे कि नवरात्रि खत्म होने वाले हैं तो एक बार चलते-चलते माता के दर्शन कर लेते हैं। अंदर एक अजीब का भिखारी घूम रहा होगा, जो लगभग पागल सा दिख रहा होगा और बच्चे उसे छेड़ रहे होंगे। यह भिखारी जब प्रार्थना, राही और माही के पास आएगा तो ख्याति उन्हें बचाने के लिए आगे आएगी। ध्यान से देखने पर पता चलेगा कि यह भिखारी और कोई नहीं बल्कि गौतम गांधी है। आखिर गौतम की यह हालत कैसे हुई, और आगे कहानी क्या मोड़ लेने वाली है? यह हमें अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा।

चालाकी दिखाकर फिर फंसेगी राही

उधर गांव में गिरिजा अचानक गायब हो जाएगी और अनुपमा व देविका उसे ढूंढने निकल पड़ेंगी। राही वहीं भारती और सरिता के साथ मिलकर एक प्लान बनाएगी, ताकि प्रकाश के खिलाफ सबूत जमा किए जा सकें। भारती और सरिता के लाख समझाने के बावजूद राही नहीं मानेगी, लेकिन इसकी वजह से आगे उसके लिए काफी मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं जिसके बारे में प्रोमो वीडियो में पहले ही दिखाया जा चुका है। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

read moreये भी पढ़ें:
सलमान ने आमिर के साथ की थी यह चालाकी, बोले- बताना मत वरना अगली फिल्म में...
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये 7 फिल्में, सस्पेंस थ्रिलर से एक्शन तक सब मिलेगा
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।