Anupama 13 April: अनुपमा फिर कहेगी शाह हाउस को अलविदा, प्रेम को इस हरकत के लिए लताड़ेगी परी
Anupama 13 April 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का 13 अप्रैल 2026 का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि एक तरफ शाह निवास और दूसरी तरफ कोठारी मेंशन में भी हाई वोल्टेज ड्रामा होगा।

टीवी सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड में शाह हाउस के अंदर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। पारितोष और पाखी एक बार फिर अनुपमा पर गुस्सा निकालेंगे। पारितोष कहेगा कि अनुपमा की वजह से उसकी नौकरी खतरे में है और उसके बिना पूरा परिवार ज्यादा खुश है। पाखी भी अपने भाई की हां में हां मिलाते हुए कहेगी कि अनुपमा सिर्फ ड्रामा एन्जॉय करती है और उसकी वजह से राही और प्रेम की जिंदगी बर्बाद हो गई है। ईशानी भी यह शिकायत करेगी कि अनुपमा के पास अब उसके लिए वक्त नहीं है। परिवार के सभी सदस्य एक सुर में अनुपमा को बुरा भले कहेंगे जिसके बाद वह बुरी तरह टूट जाएगी। वह फैसला कर लेगी कि अब वह इस घर में एक पल भी नहीं रुकेगी क्योंकि यहां किसी को उसकी जरूरत नहीं है।
दिग्विजय को सता रही बेटी की याद
दूसरी तरफ दिग्विजय अपनी मर चुकी बेटी सावी को याद करते हुए भावुक हो रहा होगा। उसे फूड कार्निवल का एक पैम्फ्लेट मिलता है और तभी कमरे में एक तितली आती है। यह तितली आकर सावी की डायरी पर बैठ जाती है, जिसे देखकर को लगता है कि शायद सावी उससे कुछ कहना चाहती है। दिग्विजय अनुपमा को फोन करता है और उससे पूछता है कि क्या वह कभी 'जोशी बेन' नाम से कोई यूट्यूब चैनल चलाती थीं? अनुपमा 'हां' में जवाब देती है और तब दिग्विजय उसे एक ऑफर देता है।
अनुपमा को मिलेगा एक बड़ा मौका
दिग्विजय उसे एक बड़ा ऑफर देगा कि वह सावी का कैफे फिर से खोलना चाहता है और इसमें उन्हें अनुपमा का साथ चाहिए। अनुपमा को लगता है कि सावी के कैफे और फूड कार्निवल के जरिए उसे अपनी नई पहचान बनाने का मौका मिल सकता है। वह बिना देर किए दिग्विजय की मदद के लिए तैयार हो जाती है। इसमें एक तरफ जहां अनुपमा को एक बड़ा मौका मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ दिग्विजय को अपना सपना पूरा करने का मौका मिल रहा है। इधर अनुपमा की जिंदगी में एक नई शुरुआत करने का मौका मिल रहा है और उधर कोठारी मेंशन में कुछ भी ठीक नहीं है। प्रेम खुद को हारा हुआ महसूस कर रहा है।
परिवार से बिगड़ रहे हैं प्रेम के रिश्ते
राजा जब उसे संभालने की कोशिश करता है तो प्रेम उसे धक्का दे देता है। यह देखकर परी प्रेम पर भड़क जाती है। परी साफ कहेगी कि प्रेम अपना गुस्सा दूसरों पर नहीं निकाल सकता। मीता और राजा भी परी का साथ देंगे, जबकि राही प्रेम का ही सपोर्ट करेगी। प्रेम कहेगा कि उसे किसी की सिम्पैथी नहीं चाहिए, वह सभी को जाने के लिए कह देगा। मीता तब राही से कहेगी कि घर से लोगों पर गुस्सा निकालने की बजाए प्रेम को अनुपमा का सामना करना चाहिए। क्योंकि उसकी वजह से ही यह सब हुआ है। एपिसोड की आखिर में अनुपमा शाह हाउस से विदा लेगी। सभी उसे रोकने की भरसक कोशिश करेंगे लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहेगी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


