Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama 12 dec episode in hindi rajni opened about her plan in front of son
Anupama 12 Dec: अनुपमा को अपनी जूती की नोक पर रखेगी रजनी, अपने बेटे वरुण को बताएगी पूरा प्लान

Anupama 12 Dec: अनुपमा को अपनी जूती की नोक पर रखेगी रजनी, अपने बेटे वरुण को बताएगी पूरा प्लान

संक्षेप:

Anupamaa in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में रजनी धीरे-धीरे अपने रंग दिखाने शुरू करेगी। वह अपने बेटे वरुण को बताएगी कि वह कैसे अनुपमा को अपनी जूती की नोक पर रखने वाली है।

Dec 12, 2025 05:44 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में रजनी का असली रंग देखने को मिलेगा। रजनी अपने बेटे को समझाएगी कि वह जो भी कर रही है वो अपना और उसका फ्यूचर सिक्योर करने के लिए कर रही है। जब वरुण उसकी बात नहीं समझेगा तब रजनी उसे अपना पूरा प्लान बताएगी। वह वरुण से कहेगी कि वह चॉल के री-डेवलपमेंट प्रोग्राम की 50% की हकदार है और ये प्रोग्राम तभी चालू होगा जब अनुपमा चॉल वालों को मनाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
अनुपमा स्पॉयलर अलर्ट
ये भी पढ़ें:'डिजास्टर' है किस किसको प्यार करूं 2? फिल्म देखने से पहले पढ़ें X रिव्यूज

रजनी अपने बेटे से क्या कहेगी?

रजनी कहेगी, ‘मुझे सहेली प्यारी नहीं है। पैसा प्यारा है। पूर्वी छाया चॉल को गिराकर जो टावर बनेगा उसकी मैं 50% की हकदार हूं। राजनीति है, कब कुर्सी छीन जाए किसे पता, इसलिए जितना कमा सकती हूं कमा रही हूं। अगर तू आगे चलकर राजनीति में अपनी जगह बना पाया तो बहुत अच्छी बात होगी, लेकिन भगवान न करे अगर ऐसा न हुआ तो बहुत है हमारे पास। इतना है कि तू जिंदगी भर आराम से रह सकता है।’

अनुपमा
ये भी पढ़ें:परी की हरकत पर हैरान घरवाले, सवालों के घेरे में नोयोना

‘मैं अनु की तरफ पलटकर नहीं देखूंगी’

रजनी ने आगे कहा, ‘तुम ये समझ लो कि मैं धीरे-धीरे अनु को अपने एहसानों के नीचे दबा रही हूं ताकि जिस दिन मुझे वो एक एहसान की जरूरत पड़े अनु मना नहीं कर पाए। दरअसल, चॉल वाले री-डेवलपमेंट के लिए मान नहीं रहे हैं और वो अनु के बहुत बड़े भक्त हैं तो ये काम मेरे लिए अनु करेगी। एक बार मुझे चॉल वालों से एनओसी मिल जाएगी न तो मैं अनु की तरफ पलटकर नहीं देखूंगी।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।