Anupama 12 April: अनुपमा शुरू करेगी लंदन में खुद का रेस्त्रां! माही लेगी गौतम से तलाक का फैसला

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupama 12 April 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का रविवार का एपिसोड फिर एक बार अनुपमा को ऐसे दोराहे पर खड़ा करने वाला है, जहां वह पूरी तरह कनफ्यूज है।

Anupama 12 April: अनुपमा शुरू करेगी लंदन में खुद का रेस्त्रां! माही लेगी गौतम से तलाक का फैसला

अनुपमा सीरियल के आज 12 अप्रैल 2026 के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा और राही के बीच नफरत की खिंचती जा रही है। अनुपमा अपनी बेटी राही को फोन करके अपनी मजबूरी समझाने की कोशिश करेगी। वह कहेगी कि वह अपनी नौकरी से गद्दारी नहीं कर सकती थी और उसे सच का साथ देना पड़ा। लेकिन राही के दिल में अपनी मां के लिए सिर्फ कड़वाहट होगी। राही साफ कहेगी कि अनुपमा के बिना वे लोग ज्यादा खुश हैं। वह अनुपमा को वापस गोवा जाने की सलाह देगी और कहेगी कि वह अब प्रेम के साथ खड़ी रहेगी क्योंकि वह अकेला है। अनुपमा यह सुनकर पूरी तरह टूट जाती है।

शाह निवार में अनुपमा का सहारा बनेंगे बापूजी

फिर एक बार हर तरफ से चोट खाई अनुपमा का सहारा बापूजी बनेंगे। अनुपमा खुद को मनहूस कहने लगेगी और बापूजी से पूछे कि वह आखिर क्या करे? बापूजी उसे समझाते हैं कि उसने अपने बच्चों को कड़वी दवा दी है, जो अभी उन्हें समझ नहीं आएगी। लेकिन बाद में उनका भला ही करेगी। वह अनुपमा को याद दिलाते हैं कि उसने प्रेम और प्रेरणा को पाप करने से बचा लिया है। अनुपमा मायूस होगी और सालगोंडा लौटने की बात करेगी, पर उसे समझ नहीं आ रहा है कि उसे आगे क्या करना है।

राही और प्रेम के बीच बढ़ती जा रही हैं दूरियां

दूसरी तरफ प्रेम का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उसका कॉन्फिडेंस टूट चुका है और उसे लगता है कि अब वह कुछ नहीं कर पाएगा। प्रेरणा उसे संभालने की कोशिश करेगी और दोबारा लाइसेंस के लिए अप्लाई करने की बात कहेगी, लेकिन प्रेम बहुत चिढ़ा हुआ होगा। जब राही उसे समझने और दुख बांटने की कोशिश करेगी, तो वह उसे बुरी तरह दुत्कार देगा। वह राही से कहेगा कि वह सिर्फ उसे सिम्पैथी देने का नाटक कर रही है।

गौतम से तलाक लेकर माही करेगी यह काम

एपिसोड के आखिर में अनुपमा को एक फूड कार्निवल कॉम्पिटिशन का पैम्फ्लेट मिलेगा, जिसमें जीतने वाले को लंदन में अपना रेस्त्रां शुरू करने का मौका मिल सकता है। अनुपमा को लगता है कि अगर उसकी 'अनु की रसोई' आज होती, तो वह इसमें जरूर हिस्सा लेती। वहीं माही एक बड़ा कदम उठाने का फैसला करती है। वह अनुपमा से कहेगी कि वह गौतम से तलाक लेकर अपना खुद का जूलरी ब्रांड बनाएगी। इस पर पारितोष भड़क जाएगा, लेकिन अनुपमा माही का बचाव करेगी और उसे आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करेगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।