Anupama 10th July: प्रेम को चेतावनी देती है राही, कहती है- मान लो न कि तुम मम्मी से डर गए थे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupama Today's Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में राही स्टैंड लेती है। राही, प्रेम से साफ-साफ कहती है कि अगर वो सुधरेगा नहीं तो उसे अपनी मां का साइड लेना पड़ेगा।

अनुपमा

Anupama: 10 जुलाई के एपिसोड में अनुपमा कॉम्पिटिशन की तैयारियों में जुट जाती है। अनुपमा कहती है, ‘मैं हर चैलेंज के लिए तैयार रहना चाहती हूं क्योंकि प्रेम का मकसद है मुझे इस कॉम्पिटिशन में हराना और मैं उसे उसके मकसद में कभी कामयाब होने नहीं दूंगी।’ अनुपमा को जोश में देख दिग्विजय खुश हो जाता है। वहीं बापूजी, अनुपमा की हंसी के पीछे छिपी बेचैनी पहचान लेते हैं। बापूजी, अनुपमा से अकेले में बात करते हैं। अनुपमा, बापूजी को बताती है कि उसे राही की बहुत टेंशन हो रही है।

भड़क जाता है प्रेम

वहीं दूसरी तरफ, प्रेम, अनुपमा से मिलने के बाद और भड़क जाता है। प्रेम, मोटी बा को बताता है कि वो अनुपमा को उसकी डायरी वापस करने गया था और बदले में उसे लंबा भाषण सुनने को मिला। अनुपमा पर गुस्सा निकालते-निकालते प्रेम डायरी का अपमान करने लगता है। प्रेम कहता है, ‘उनकी सड़कछाप रेसिपी का मैं क्या करूंगा। अब तक मैं उनकी हार देखना चाहता था, लेकिन अब मैं उनकी हार को पूरी दुनिया के सामने मिसाल बना दूंगा।’ इसके बाद प्रेम, अनुपमा की डायरी फेंक देता है।

अनुपमा की स्टार कास्ट

राही का गुस्सा

राही भड़क जाती है। राही डायरी उठाती है और कहती है, ‘तुमने मम्मी की रेसिपी डायरी का अपमान कैसे कर दिया प्रेम? कलाकार जितना भी बड़ा हाे जाए कला से बड़ा नहीं होता है। तुम अपने आर्ट को गाली देकर आर्टिस्ट कैसे बनोगे।’ राही साफ-साफ कहती है, ‘मान लो न…मान लो न कि तुम मम्मी से डर गए थे। तुम्हे पता है कि वो तुमसे बेहतर हैं। उनकी रेसिपी तुमसे बेहतर हैं इसलिए तुमने उनकी डायरी चुराई थी।’

राही को कोठारी हाउस से जाने के लिए कहता है प्रेम

प्रेम भड़क जाता है। राही, प्रेम को चेतावनी देती है। राही कहती है, ‘अगर तुम वापस सही रास्ते पर नहीं आए तो मैं मम्मी का साथ देने पर मजबूर हो जाऊंगी।’ प्रेम, राही की बात नहीं समझता है और उसे उसके घर से जाने के लिए कहता है। सब प्रेम को समझाते हैं, उसे रोकते हैं, लेकिन प्रेम किसी की नहीं सुनता है।

अनुपमा 15 अप्रैल 2026 का फुल एपिसोड

गायब हो जाती है राही

प्रेम के जाने के बाद सब राही को समझाते हैं और उसे कोठारी हाउस से न जाने के लिए राजी कर लेते हैं। लेकिन राही बिना किसी को बताए कोठारी हाउस छोड़कर चली जाती हे। उधर शाह हाउस में प्रेरणा की पहली रसोई की रस्म होती है और तभी परी वहां पहुंचती है। परी, अनुपमा को पूरी बात बताती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।