Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupama 10 November 2025 Written Update Prem to lie Maahi and Ansh trapped by Gautam
Anupama 10 Nov: शादी में राही से यह झूठ बोलेगा प्रेम, गौतम की चाल में फंसता जा रहा अंश

Anupama 10 Nov: शादी में राही से यह झूठ बोलेगा प्रेम, गौतम की चाल में फंसता जा रहा अंश

संक्षेप: Anupama 10 November 2025: अनुपमा सीरियल का सोमवार का एपिसोड काफी सारा ड्रामा और सस्पेंस लेकर आने वाला है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि परी और राही की जिंदगी में कुछ नए ट्विस्ट आएंगे।

Mon, 10 Nov 2025 04:16 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Anupama 10 November 2025 Written Update: अनुपमा सीरियल का सोमवार का एपिसोड राजा और परी के नाम रहेगा। वसुंधरा कोठारी और पराग कोठारी इतना दबाव बना देंगे कि राजा को इस तलाक के लिए राजी होना पड़ेगा। अनिल तलाक के खिलाफ होगा, लेकिन मीता चाहेगी कि उसके बेटे को अनुपमा की बेटी परी से छुटकारा मिल जाए। सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि इधर कोठारी मेंशन में शादी की तैयारियां चल रही होंगी और उधर शाह निवास में खुशी से चहकती हुई परी आकर सबको बताएगी कि उसे भी शादी में बुलाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राही से यह सच छिपाएगी प्रेम

वो कहेगी कि शायद मोटी बा मान गई हैं। परी को लगेगा कि शायद राजा ने सभी को मना लिया है, लेकिन अनुपमा और लीला बा समझाएंगी कि वसुंधरा कोठारी कुछ भी यूं ही नहीं करती है। वहां जाने पर पता चलेगा कि वसुंधरा कोठारी बात-बात पर परी को डांट रही है और राजा भी उससे बात नहीं कर रहा है। परी को लगेगा कि शायद कुछ गड़बड़ है, लेकिन वो बहुत खुश होगी इसलिए कुछ नहीं कहेगी। माही और गौतम की शादी की रस्में होने लगेंगी और इस बीच प्रेम राही से अपना सच छिपाएगा।

माही बचाएगी गौतम की जान

राही उसका मूड ठीक करने के लिए पूछेगी कि ऑफिस में सब कुछ ठीक है, तो प्रेम उसे अपसेट नहीं करने और घरवालों को सब बताने के बाद राही को बताएगा यह सोचकर कुछ नहीं कहेगा। वो झूठ बोल देगा कि सब कुछ ठीक है। उधर जब माही और गौतम को लेकर प्रार्थना आ रही होगी तो वह उसका दुपट्टा जलने से बचाएगी और यह बात अंश नोटिस करेगा। शादी की रस्में होने लगेंगी और अंश छटपटा रहा होगा कि किसी तरह वो सबको सच बता दे ताकि उसकी तारीफ हो और गौतम बुरा बन जाए।

गौतम की चाल में फंसता जा रहा अंश

अंश बार-बार पराग, मीता, अनिल और कभी वसुंधरा को बताने की कोशिश करेगा कि गौतम कंपनी में घपला कर रहा है, लेकिन सब बिजी होंगे। वो जाकर गौतम से भी कहेगा कि उसे सब पता चल गया है, लेकिन गौतम दिखावा करेगा कि वो डरा हुआ है। जबकि असल में वो चाहता है कि अंश जाकर सब कुछ बता दे, ताकि बाद में अंश ही बुरा बने। शादी संपन्न हो जाएगी और शादी के बाद वसुंधरा कोठारी कुछ ऐसा करेगी कि सबके होश उड़ जाएंगे। वो अनुपमा के हाथ में एक कागज पकड़ा देगी जिसे देखकर अनुपमा शॉक्ड रह जाएगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।