Anupama 10 April: अनुपमा ने जमा की अपनी रिपोर्ट, जस्सी करती है अपने प्यार का इजहार

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Anupama Today's Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के 10 अप्रैल के एपिसोड में अनुपमा रिपोर्ट भरकर जमा करती है। वहीं प्रेम, अनुपमा की वजह से राही पर चिल्लाता है।

Anupama 10 April: अनुपमा ने जमा की अपनी रिपोर्ट, जस्सी करती है अपने प्यार का इजहार

Anupamaa 10 April Episode: अगर आप काम की वजह से अपना फेवरेट सीरियल ‘अनुपमा’ का आज का एपिसोड नहीं देख पाएं तो चिंता की बात नहीं है। यहां हम आज के एपिसोड में दिखाई गई कहानी लिखी है। आप इसे दो मिनट पढ़कर जान सकते हैं कि आपके सीरियल में 10 अप्रैल को क्या-क्या हुआ।

अनुपमा से माफी मांगता है प्रेम

सीरियल की शुरुआत में राही, अनुपमा का साथ देती है। राही कहती है कि अनुपमा ने कभी भी अपने बच्चों को किताब पढ़क सही का ज्ञान नहीं दिया है, बल्कि खुद हमेशा सही करके सिखाया है। मोटी बा भड़क जाती है। वहीं प्रेम, अनुपमा से माफी मांगता है।

क्या कहता है प्रेम?

प्रेम कहता है, ‘गलती मेरी है मम्मी। मैंने आपके साथ अपनी मजबूरी शेयर की, नहीं करनी चाहिए थी। मैंने आपको फोर्स किया कि आप मेरे बारे में सोचें, आपसे रिक्वेस्ट की कि आप अपना फैसला बदल दें। मुझे लगा आप मुझे एक मौका दे देंगी। मैं आपके फैसले की इज्जत करता हूं। चलिए मोटी बा, मुझे अपने घर जाना है।’

मोटी बा की अनुपमा को दो टुक

मोटी बा, अनुपमा से कहती हैं, ‘आपकी ये जो अकड़ है न, इसने न सिर्फ प्रेम का सपना तोड़ा है बल्कि प्रेम और राही के रिश्ते में दरार भी डाली है।’ इतना कहने के बाद मोटी बा और प्रेम वहां से चले जाते हैं। राही भी उनके पीछे-पीछे कोठारी हाउस जाती है।

जस्सी का इजहार

अनुपमा घबरा जाती है और अकेले बैठकर सोचती रहती है। जस्सी, अनुपमा के पास आती है और कहती है, ‘तुझे यहां वापस नहीं आना चाहिए था। गलती किसी की भी होती है इल्जाम तेरे पर आता है। अपने लिए जी, मैं भी अपने लिए जीने जा रही।’ अनुपमा ये सुनकर दंग रह जाती है। अनुपमा पूछती है, ‘मतलब?’ जस्सी कहती है, ‘मुझे न अंश से प्यार हो गया है, वो भी गंदा वाला। इस घर में सिर्फ वही है जो तुझ पर गया है।’

अनुपमा का फैसला

जस्सी से बात करने के बाद अनुपमा रिपोर्ट तैयार करती है और उसे जमा करने जाती है। अनुपमा खुद को समझाती है कि प्रेम अगर उससे बात नहीं करेगा तो चलेगा, प्रेम उससे दूर चल जाएगा तो भी चलेगा, लेकिन वो झूठ नहीं बाेल सकती।

राही पर भड़कता है प्रेम

प्रेम कहता है, ‘स्टूडेंट जब गलती करता है तो टीचर ठीक करवाती है। बच्चा जब गलती करता है तो मां चीजें सुधारती है। मैंने उन्हें टीचर माना, मां माना, लेकिन उन्होंने ने तो मुझे अपना ही नहीं माना। उन्होंने मुझे रास्ता दिखाया, हाथ पकड़कर अपने साथ चलना सिखाया, मैं एक बार लड़खड़ाया और उन्होंने हाथ छोड़ दिया।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।